सरकार सऊदी अरब जैसे देशों के लिये यात्रियों को विमानन सुविधा देने को तैयार है, बशर्ते कि वे देश भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदियां हटाते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि भारत छह मई से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहा है और अब 22 देशों के साथ एयर बबल की व्यवस्था है।
मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सऊदी अरब सहित कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। हम इन देशों के लिये यात्रियों को उड़ान सेवा देने के लिये तैयार हैं।’’
द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ पाबंदियों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।
भारत ने दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। महामारी के कारण 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें भारत में निलंबित हैं।


Download Android App
Download iOS App



