Jammu & Kashmir के अनंतनाग-राजौरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, 35 साल के तोड़े रिकॉर्ड

Summary :

Jammu & Kashmir: के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर शनिवार को रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। लोकसभा 2024 के चुनाव में अनंतनाग-राजौरी ने 35 साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किये। जो 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों की तुलना में बहुत अधिक है। Highlights Jammu & Kashmir के अनंतनाग-राजौरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान अनंतनाग-राजौरी में हुए 51.88 प्रतिशत मतदान अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए मैदान में 20 उम्मीदवार Jammu & Kashmir: लोकसभा 2024 के छठवें चरण का मतदान लोकसभा 2024 चुनाव के छठवें चरण का मतदान शनिवार को हुआ। जहां बढ़ती गर्मी और अन्य कारणों से मतदान प्रतिशत में…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर शनिवार को रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। लोकसभा 2024 के चुनाव में अनंतनाग-राजौरी ने 35 साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किये। जो 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों की तुलना में बहुत अधिक है।

Highlights

  • Jammu & Kashmir के अनंतनाग-राजौरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान
  • अनंतनाग-राजौरी में हुए 51.88 प्रतिशत मतदान
  • अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए मैदान में 20 उम्मीदवार

Jammu & Kashmir: लोकसभा 2024 के छठवें चरण का मतदान

लोकसभा 2024 चुनाव के छठवें चरण का मतदान शनिवार को हुआ। जहां बढ़ती गर्मी और अन्य कारणों से मतदान प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रहा है वहीं जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 35 साल में सबसे अधिक मतदान हुआ है। जिसमें 40 प्रतिशत प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने भी मतदान किया। बता दें की पुराने अनंतनाग लोकसभा सीट से 2019 में 9 प्रतिशत और 2014 में करीब 29 प्रतिशत मतदान दर्ज थे।

Jammu & Kashmir

अनंतनाग-राजौरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

Jammu & Kashmir के केंद्र शासित प्रदेश में श्रीनगर और बारामुला में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। भारतीय चुनाव आयोग ने कहा, “इसके साथ ही, चल रहे आम चुनाव 2024 में, श्रीनगर (38.49%), बारामूला (59.1%) और अनंतनाग-राजौरी (51.35%) में मतदान दर्ज किया गया है, जो कई दशकों में सबसे अधिक है।”

अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए मैदान में 20 उम्मीदवार

इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 18.36 लाख मतदाता है। जिसमे से अब तक के सबसे ज्यादा 51.88 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा के इस सीट के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख गुर्जर नेता और पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद के बीच है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta