केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा “देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू है। अगली चाल रोहिंग्याओं के संबंध में होगी। सिंह ने साफ किया कि यह कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा और रोहिंग्या शरणार्थियों को यहां से जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को जम्मू-कश्मीर से जाना होगा और हम उनके निर्वासन को लेकर पूरी तैयारी करेंगे।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भले ही देश के कई हिस्से में विरोध किया जा रहा हो लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इसे लागू करने से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। इसके लेकर देश भर में पक्ष और विरोध में प्रदर्शन हुआ।जितेन्द्र सिंह ने कहा- “रोहिंग्या मुसलमानों को जाना ही होगा और इसको लेकर काम किया जा रहा है। इससे उनको कोई फायदा नहीं मिलनेवाला है।”


Download Android App
Download iOS App



