पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का एक-एक करके उनका पार्थिव शरीर अब उनके घर पहुंच दिया गया है। जिसके बाद अब शहीद जवानों का अंतिम संस्कार होगा। वहीं हाल ही में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजानों की सहायता करने के लिए ताकि शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से मदद को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है।
रिलायंस फाउंडेशन उठाएगा बच्चों की परवरिश का खर्च…
फाउंडेशन की और से अभी-अभी बयान जारी किया गया है कि शहीद हुए जवानों के बच्चों की परवरिश उनके पढ़ाई लिखाई से नौकरी और रोजी रोटी तक की पूरी जिम्मेदारी रिलायंस फाउंडेशन उठाएगा।
इसके अलावा फाउंडेशन ने यह घोषणा भी की है कि इस आतंकी हमले में घायल हर एक जवान के लिए हर संभव उपचार के लिए उनका हॉस्पिटल तैयार है।
इस आतंकी हमले में घायल शहीद जवानों को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस फाउंडेशन ने आगे कहा कि जैसे जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं उसी तरह इनके परिजनों का ख्याल रखना हमारा काम है जिससे की जवान अपना दायित्व पूरी तरह से निभा सकें। वहीं रिलायंस फाउंडेशन की ओर से घायल जवानों की भी जल्दी ठीक होने को लेकर कामना की गई है।
बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने गुरूवार को करीब 3:45 पर ये जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमला किया था। जिसमें 44 जवान शहीद हो गए।
इस बड़े हमले के बाद अब भारत चुप नहीं बैठेगा और अब पाकिस्तान को ये साफ कर दिया है कि अब ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस हमले के बाद पाकिस्तान अब अपनी उल्टी गिनना शुरू कर दे।


Download Android App
Download iOS App









