केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा, जम्मू कश्मीर को मिल रहे विशेष दर्जे को हटाने से क्षेत्र में आतंकवाद का खात्मा होगा और वह विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा।साथ ही उन्होंने कहा कि इस बिल को पेश करते वक्त उनके मन में आशंका थी कि जब वे इस बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे तो राज्यसभा चलेगी कैसे?
चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक किताब का यहां विमोचन करने के मौके पर शाह ने कहा कि उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था। उन्होंने कहा, एक विधायक के रूप में, मेरा दृढ़ विश्वास है कि अनुच्छेद 370 को बहुत पहले हटा दिया जाना चाहिए था।
जम्मू-कश्मीर : बकरीद के लिए बाजारों में दिखी हलचल, IGP ने कहा-अफवाहों से बचें
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दृढ़ था कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना चाहिए…अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और वह विकास के पथ पर अग्रसर होगा।’’ उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में निश्चित तौर पर आतंकवाद की समाप्ति होगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी कुशलता का ही परिणाम है।


Download Android App
Download iOS App



