IND vs WI: रोहित शर्मा आखिर एक हाथ में छतरी और एक में बल्ला पकड़कर क्यों पहुंचे प्रैक्टिस करने

Summary :

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम कर ली। वनडे सीरीज का पहला मैच गुनाया में 8 अगस्त को खेला गया था जो बारिश की वजह से रद्द हो गया। आज यानी 11 अगस्‍त को इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। 
इस मैच को दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मैच से पहले बहुत पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों की यह झलक दिखाई दी। बारिश की वजह से खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस ने कर पाए थे जिसके लिए वह इंडोर स्टेडियम पहुंचे जहां पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। 
रोहित शर्मा ने एक अलग अंदाज में अभ्यास किया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मौसम विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मैच में बारिश के आने की संभावना नहीं है लेकिन अभ्यास करने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम ही जाएंगे। रोहित शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है जिसमें वह छतरी और हाथ में बैट पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 
रोहित शर्मा की यह तस्वीर बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है और साथ ही कैप्‍शन में लिखा है, इंडोर प्रैक्टिस के बीच भी रोहित शर्मा ने अपने फन के लिए जगह खोज ही ली। इंडोर में रोहित शर्मा अभ्यास करने एक हाथ में छतरी और एक हाथ में बल्ला लेकर पहुंचे थे। 

इंडोर में टीम के बाकी खिलाड़ी भी रोहित के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जिससे विराट कोहली को निराश नजर आए थे। कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैच के दौरान बारिश होना वाकई काफी निराशाजनक होता है। 
इससे खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी आशंका बनी रहती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। 

Desk Team