परिणाम आ चुका है, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी : राम विलास पासवान

Summary :

पासवान ने कहा, ”सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी काशी नगरी का प्रतिधित्व करते हैं । चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है।”

राजग में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। पासवान ने मोदी के वाराणसी से नामांकन से पहले कहा, ”सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी काशी नगरी का प्रतिधित्व करते हैं । चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है।”

उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेनी है। महागठंधन या गठबंधन फिर से नेता प्रतिपक्ष के लिए लडाई लडें। भाजपा की ही एक अन्य सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजग की फिर से मजबूत सरकार बनने जा रही है।

कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी- राजनीति में खत्म हो रहे ‘दोस्ती-प्रेम’ को लाना है वापस

उन्होंने कहा, ”मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है। इसमें कोई शंका या संदेह नहीं है । कल वाराणसी की सडकों पर जिस तरह लाखों लोगों का हुजूम उमडा और जिस उत्साह के साथ उमडा, उससे तय हो गया है कि देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।”

Desk Team