नई दिल्ली : चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कहा कि वह आप की विधायक हैं लेकिन पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं करेगी। अपनी बात रखते हुए लांबा ने कहा कि विधायक सौरभ भारद्वाज द्वारा बार-बार मुझ पर कांग्रेस में जाने का आरोप लगाया गया, कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अफवाह फैलाई गई, लेकिन मैंने साफ कर दिया था कि गुरुवार को सब साफ हो जाएगा।
अलका लांबा ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि मैं आप की सदस्य व विधायक हूं, शायद इसलिए आज सब चुप भी हैं। मैं मानती हूं कि कुछ प्रश्नों का उत्तर समय आने पर खुद ब खुद मिल जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक मुझसे बात करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने समय भी नहीं दिया, कार्यक्रमों से दूर रखा। ऐसे में मुझे लगता है कि मैं पार्टी के पक्ष में समर्थन न करुं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे भी अन्य विधायकों की तरह सम्मान दें।
अलका लांबा ने कहा कि विधायक के तौर पर आज भी अपने इलाके और लोगों के बीच विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हूं और जनता को 12 मई को घर से बाहर निकल कर अधिक से अधिक संख्या में वोट करने और महंगाई, सीलिंग, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा के मुद्दों पर नाकाम रही भाजपा को हराने की अपील कर रही हूं।


Download Android App
Download iOS App



