मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी. एस. कर्णन वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 63 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने बताया, ”मैंने मोदी के खिलाफ वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब मैं वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए प्रारंभिक काम कर रहा हूं।”
वह पहले ही मध्य चेन्नई लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और वाराणसी उनका दूसरा निर्वाचन क्षेत्र होगा। कर्णन ने 2018 में एंटी-करप्शन डाइनेमिक पार्टी (एसीडीपी) का गठन किया था जिसके उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। कर्णन अदालत की अवमानना के लिए दोषी पाए जाने वाले पहले आसीन न्यायाधीश थे। उन्हें जून 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App




