Russia Concert Attack: रूसी आतंकी हमले ने सभी रूसी नागरिकों को हैरान कर दिया है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है।
Highlights:
- रूसी आतंकी हमले ने सभी रूसी नागरिकों को हैरान कर दिया
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा की
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की
रूसी आतंकी हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी।
हमले में 60 लोगों की हो गई मौत
बता दें कि इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही 145 अन्य घायल हुए हैं। दरअसल, हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे वीभत्स हमला है।


Download Android App
Download iOS App



