गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के बच्चे का शव वॉशरूम में मिला था। इसके बाद लगातार जारी प्रदर्शनों के बीच मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी ने रविवार को गुरुग्राम के डीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल के अंदर कई खामियों को बताया। सीबीआई जांच की मांग कर रहे लोगों पर भले ही खट्टर सरकार की पुलिस लाठियां बरसा रही हो, लेकिन तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के डिप्टी कमिश्नर ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है।
रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ड्राइवर और कंडक्टर छात्रों के टॉयलेट का ही इस्तेमाल करते थे। स्कूल की बाउंड्री वॉल टूटी हुई थी, जिससे स्कूल के अंदर आना जाना बेहद आसान था। स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों का किसी भी तरह का कोई पुलिस वैरिफेकेशन नहीं हुआ था।
इस केस की सीबीआई जांच को लेकर घमासान मचा हुआ है। हरियाणा सरकार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर सीबीआई जांच से इनकार कर दिया तो प्रद्युम्न के पिता ने मीडिया के बीच आकर कहा कि सरकार को मेरी जगह खुद को रखकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सच जानने के लिए जांच कर रही है या सच का चेहरा छुपाया जा रहा है। बताते चलें कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के प्रद्युम्न के साथ कुकर्म की कोशिश करने के बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। देर रात पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर अशोक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अशोक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



