गुजरात के राजपीपला में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिमनास्टिक हॉल का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करना और जिमनास्टिक्स को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
गुजरात में नर्मदा जिले के राजपीपला में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने छोटूभाई पुरानी स्पोर्ट्स कैंपस में एक आधुनिक जिमनास्टिक हॉल का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस जिमनास्टिक हॉल का निर्माण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और देश में जिमनास्टिक्स जैसे खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान विदेश मंत्री के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पहल की सराहना की और इसे स्थानीय युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर बताया।
भारत-इटली साझेदारी 2025-2029 योजना के अनुसार बढ़ रही: विदेश मंत्री एस जयशंकर
इस अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी आधुनिक खेल सुविधाएं न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगी, बल्कि युवाओं के मनोबल को भी बढ़ावा देंगी। उन्होंने उद्घाटन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “राजपीपला के छोटूभाई पुरानी स्पोर्ट्स कैंपस में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नए जिमनास्टिक हॉल का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि युवा एथलीट और खेल प्रेमी, यहां तक कि छोटे बच्चे भी इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।”
जयशंकर ने आगे कहा कि इस प्रकार की खेल सुविधाएं देश की छिपी हुई प्रतिभा को आगे आने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार द्वारा देशभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह जिमनास्टिक हॉल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बता दें कि इस दौरान वहां मौजूद समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह का माहौल था। इस दौरान कई युवा खिलाड़ी और प्रशिक्षु बच्चों ने नए जिमनास्टिक हॉल में अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।


Download Android App
Download iOS App



