ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में वृद्धि की गई है। उनकी भूमिका को देखते हुए उनके काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी शामिल की गई है। पीएम मोदी के साथ बैठकों में उनकी सक्रियता के कारण सुरक्षा बढ़ाई गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अब उनके काफिले में बुलेट प्रूफ गाड़ी शामिल कर दी गई है. ऑपरेशन सिंदूर में विदेश मंत्री ने काफी अहम भूमिका निभाई है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी के साथ बैठकों में वे लगातार नजर आते रहे हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पहलगाम हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 से ज़्यादा बेगुनाह लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया था। इसके बाद भारत की मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर गोलीबारी की थी। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार भारत के खिलाफ साजिश रचने लगी। हालांकि, भारतीय सेना ने उनकी सारी साजिशों को नाकाम कर दिया। हालांकि, दोनों देश के तनाव अब थोड़े कम हो गए हैं। फिलहाल सीजफायर है। मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम
बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर को दी जाने वाली बुलेटप्रूफ कार सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम होगी। इस तरह की कार का शीशा काफी मोटा होता है, जो लैमिनेटेड भी होता है। इससे गोली अंदर नहीं जा पाती। अगर कार का टायर पंचर हो जाए तो यह 50 किलोमीटर से ज्यादा चलने में सक्षम है। इसे हर तरह के हमले को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Shivangi Shandilya
शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।