Sam Altman Dario Amodei Handshake: भारत मंडपम में AI का महाकुंभ लगा हुआ है जहां देश विदेश से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही है। इसी बीच AI Summit के दौरान ऐसा क्षण देखने को मिला है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि समिट के दौरान कई दिग्गज PM मोदी के साथ टेक लिडर्स शामिल हुए और ग्रुप फोटो के लिए एक साथ खड़े हुए थे तभी ‘नो हैंडशेक’ वाला मूमेंट सामने आय़ा है जहां OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई ने बिना हाथ मिलाए हाथ बंद करके हवा में उठा दिए जिससे पूरी दुनिया का ध्यान खींच दिया है।

Sam Altman Dario Amodei Handshake

ग्रुप फोटों के दौरान PM मोदी के साथ टेक लिडर्स एकता का संदेश दे रहे थे और सभी ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर उठाए थे लेकिन OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई एक दूसरे के पास ही खड़े थे लेकिन दोनों ने हाथ नहीं मिलाया और बिना हाथ पकड़े ही हवा में उठा दिया जिससे माना जा रहा है कि दोनों के बीच गहरी खाई बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस फोटो ने मनमुटाव की बातों को हवा दे दी है लेकिन इसके बाद OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का बयान भी सामने आया है।
New Delhi Frontier AI Impact Commitments

ग्रुप फोटो में हाथ ना मिलाने के बाद यह तेजी से वायरल भी हो रहा है। इसी बीच OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि वह उस समय समझ नहीं पाए की उन्हें क्या करना चाहिए क्योंकि वह कन्फ्यूज थे। एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई से हाथ ना मिलाना जानबूझकर नहीं किया गया है यह उस समय हुआ जब थोड़ी उलझन पैदा हो गई थी और वह कन्फ्यूज हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App




