Acne और Tanning से छुटकारा पाने के लिए रूटीन में शामिल करें दही, यहां देखें 10 जबरदस्त Benefits

Summary :

Benefits of Applying Curd on Face: दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, सेहत के साथ-साथ दही स्किन को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें एक दो नहीं बल्कि कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। दही को पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, बल्कि इसे लगाने से स्किन पर भी गजब के फायदे नजर आते हैं। दही को चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। साथ ही प्राकृतिक नमी भी मिलती है। इसे फेस मास्क से लेकर आप क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल…

Benefits of Applying Curd on Face: दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, सेहत के साथ-साथ दही स्किन को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें एक दो नहीं बल्कि कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। दही को पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, बल्कि इसे लगाने से स्किन पर भी गजब के फायदे नजर आते हैं।

दही को चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। साथ ही प्राकृतिक नमी भी मिलती है। इसे फेस मास्क से लेकर आप क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला लैटिक एसिड स्किन की गहराई से साफ करता है। आइए जानते हैं, Dahi Benefits for Face और इसका फेसपैक बनाने का तरीके क्या है।

Benefits of Applying Curd on Face: रोज चेहरे पर दही लगाने के फायदे

Dahi Benefits for Face
Dahi Benefits for Face (Source: social media)

1- दही लगाने से स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है।
2- इसे स्किन में शामिल करने से चेहरे पर चमक आती है।
3- रोजाना चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है।
4- दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसलिए इसे लगाने से सूजन कम होती है।
5- दही लगाने से स्किन गर्मियों में भी हाइड्रेटेड रहती है।

6- दही नेचुरल एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
7- इससे स्किन पोर्स साफ होते हैं। साथ ही पिपंल्स जैसी दिक्कते नहीं होती हैं।
8- स्किन पर दही लगाने से डेड स्किन रिमूव होती है।
9- इसके साथ ही चेहरे से टैनिंग की दिक्कत भी कम होती है।
10- दही नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज का भी काम करता है। स्किन टोन को सुधारता है।

Benefits of Applying Curd on Face Everyday: दही से फेस पैक बनाने का तरीके

Benefits of Applying Curd on Face Everyday
Benefits of Applying Curd on Face Everyday (Source: social media)

बेसन और दही का पैक

  • ऑयली स्किन वाले लोगों को दही और बेसन का फेसपैक लगाना चाहिए।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच दही लें।
  • इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं।
  • अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट सुखाने के बाद धो लें।

हल्दी और दही

Benefits of Applying Curd on Face
Benefits of Applying Curd on Face (Source: social media)
  • ग्लोइंस फेस पाने के लिए आप दही में हल्दी मिलाकर लगाएं।
  • ये फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
  • करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

Also Read: Dryness और दाग-धब्बों से हैं परेशान? यहां देखें Glowing Skin के लिए Raw Milk के 4 Benefits

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।