Rahul Gandhi Sultanpur Court: Rahul Gandhi आज उत्तर प्रदेश के Sultanpur स्थित कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए। अदालत में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि यह मामला उन्हें बदनाम करने की कोशिश का हिस्सा है। सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने भी आरोपों का विरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Rahul Gandhi statement record: शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि प्रकरण में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में पेश हुए। अदालत में लगभग 20 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान उनका बयान दर्ज किया गया। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी। राहुल गांधी के वकील ने बताया कि गांधी का मुकदमा आज कोर्ट में था। वह पूर्व निर्धारित समय से वहां पहुंच गए थे। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है। अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च है।
Rahul Gandhi News: कोर्ट रूम में राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर राजनीतिक दुर्भावना के अंतर्गत यह केस दर्ज कराया गया। राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर पहुंचे। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया था। निर्धारित समय पर वे दीवानी न्यायालय पहुंचे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकल गए।
Rahul Gandhi Sultanpur Court: सुनवाई से पहले सुरक्षा सख्त
अदालत परिसर में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले डॉग स्क्वायड से परिसर की सघन जांच कराई गई। सुरक्षा घेरा मजबूत रखने के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अदालत परिसर के बाहर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने इसे नियमित न्यायिक प्रक्रिया बताया और कहा कि उन्हें अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।
किस मामले में राहुल को बुलाया गया था कोर्ट?
मालूम हो कि वर्ष 2018 का है, जब कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा था। इस पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने सुल्तानपुर की अदालत में मानहानि का परिवाद दायर किया था। राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पहले भी अदालत में पेश हुए थे। बाद की तिथियों पर अनुपस्थित रहने के बाद 19 जनवरी को अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था।
Also Read: मां नहीं तो खिलौना ही सहारा! जापान Zoo से आया दिल पिघलाने वाला Video, इंटरनेट पर हो रही खूब तारीफ


Download Android App
Download iOS App






