शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना। उन्होंने औरंगजेब से प्रधानमंत्री की तुलना करते हुए कहा कि औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। कुछ महीने पहले भी संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की थी। लोकसभा चुनाव के बीच संजय राउत के विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों में सनसनी मच गई है।
संजय राउत ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ इसीलिए महाराष्ट्र का एक इतिहास है। और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इतिहास देख लीजिए… इसीलिए वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी हैं। उन्होंने कहा, औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है। आप देखिए इतिहास, अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है जहां औरंगजेब का जन्म हुआ। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ इसीलिए वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र में ही गाड़ा है।
राउत ने कहा, 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। नरेंद्र मोदी कौन हैं। यह मराठाओं का इतिहास है, यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे इससे पहले भी संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की थी। मार्च में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र में पैदा हुआ थे जबकि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ था। गुजरात में जहां पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था, उसी के पास औरंगजेब पैदा हुआ था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



