जेल से बाहर आए संजय सिंह, तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

जेल से बाहर आए संजय सिंह, तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए हैं। उन्हें बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। इससे पहले काेर्ट का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

   Highlights 

  • जेल से बाहर आए संजय सिंह, तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी  
  • कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं पहनाकर स्वागत किया  
  • यह समय जश्न मनाने का नहीं  

कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं पहनाकर स्वागत किया

जेल से बाहर आते ही संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखें। उन्होंने आक्रामक अंदाज में केंद्र सरकार हमला बोलते कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन जेल से छूटेंगे। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिंह को बीते साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। छह महीने जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दी है।

 

 

यह समय जश्न मनाने का नहीं

सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह समय जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। वह जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गए। वहां वह उन्होंने सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। बता दें कि संजय सिंह को दो लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती का इंतजाम करने पर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मंगलवार को जमानत मिली है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।