भाजपा का इतिहास देश से गद्दारी का रहा है, वंदे मातरम् से इनका कोई सरोकार नहीं: सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh Statement

Sanjay Singh Statement:  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने वंदे मातरम्, उत्तर प्रदेश में एसआईआर और दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुरखों की विरासत अंग्रेजों की मुखबिरी करने की रही है। यह बात इतिहास में दर्ज है। इनके पुरखों ने क्रांतिकारियों के खिलाफ अंग्रेजों के मुखबिर के तौर पर काम किया था। इनके पुरखों ने 52 वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया।

Sanjay Singh Statement

Sanjay Singh Statement
Sanjay Singh Statement (source: social media)

इन्होंने लाहौर अधिवेशन में तिरंगे झंडे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था और भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अशुभ कहा था। वंदे मातरम से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। ये लोग वंदे मातरम के पीछे केवल अपने गुनाहों को छिपाना चाहते हैं। इनका इतिहास देश के साथ गद्दारी और धोखा देने का रहा है। इन्होंने हमेशा देश को धोखा देने और बांटने का काम किया है।

Indigo Airline Crisis

इंडिगो एयरलाइन संकट पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि जब भाजपा को 31 करोड़ रुपए का चंदा खिलाएंगे, तो वे मनमानी ही करेंगे। भाजपाइयों ने इंडिगो से चंदा खा रखा है और अब उसका सारा रिकॉर्ड सामने आ गया है। सत्ता में बैठे लोगों ने चोरी और बेईमानी कर रखी है। वे बड़े-बड़े पूंजीपतियों से पैसा लेकर अपनी पार्टी चला रहे हैं। इसलिए इंडिगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह सब मिलाजुला खेल है। शायद अडानी समूह की नजर इंडिगो पर पड़ गई है। अडानी ने इंडिगो के किसी प्रशिक्षण संस्थान में 75 फीसद हिस्सेदारी ले ली है और यही इन लोगों का असली खेल है।

UttarPradesh Election News

सांसद संजय सिंह
सांसद संजय सिंह (source: social media)

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि मैंने 2 करोड़ वोट काटने की आशंका भी जताई थी। लेकिन मोदी जी ने मुझे डांट लगाई और कहा कि हमारे रहते हुए तुम इतना कम आंकड़ा कैसे बता सकते हो? आज मीडिया में खबर आई है कि उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ वोट काटे जाने की तैयारी है। अब अगर 3 करोड़ वोट उत्तर प्रदेश में कट जाएंगे, तो चुनाव का क्या औचित्य बचेगा? औसतन एक विधानसभा में लगभग 74 हजार वोट काटे जाएंगे। उत्तर प्रदेश में बिहार से भी बड़ा खेल होने जा रहा है। अगर यही सब होना है तो चुनाव बंद कर देने चाहिए।

Delhi Pollution

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण जिस तरह से बढ़ रहा है, वह जानलेवा बन चुका है, इसलिए मैंने नोटिस देकर मांग की है कि इस पर सदन में चर्चा कराई जाए। इसके अलावा दिल्ली के अंदर जिस तरह से बुलडोजर चलाया जा रहा है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। 140 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। साथ ही, दिल्ली अब अपराध की राजधानी बन चुकी है। इन सभी मुद्दों पर हम सदन में बातचीत चाहते हैं।

ALSO READ: किसानों पर फर्जी FIR, जेल और दबाने की कोशिश, गुजरात न्याय माँग रहा है, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।