हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की हर खबर को सिरे से खारिज किया है। सपना चौधरी ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुई हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो पुरानी है। मैं किसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करने नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी अभी चुनाव लड़ने की उम्र भी नहीं है। अगर मैं राजनीति में आई तो मैं इस बारे में जानकारी खुद दूंगी।
सपना ने कहा कि मैं कलाकार हूं। चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा कि मैं प्रियंका से मिली थीं, लेकिन वो तस्वीर पुरानी है। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।
सपना चौधरी ने बताया फिटनेस का राज, ठन्डे पानी को छोड़कर फॉलो करती है खास डाइट प्लान
सपना चौधरी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने का दावा किया जा रहा है। एक तस्वीर में सपना चौधरी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही यह भी चर्चा थी कि कांग्रेस यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से सपना चौधरी को लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है।


Download Android App
Download iOS App




