लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह पुरानी चली आ रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते है। नौकरी तथा व्यापारी वर्ग के लोगों का काम का बोझ कम हो सकता है। साथ ही साथ ये लोग किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते है। अतिरिक्त धन लाभ के लिए विचार बना सकते है। तथा धन वृद्धि के योग बन सकते है। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ सकता है।
वृषभ लग्नराशि : यह सप्ताह धन की प्राप्ति के नए द्वार खुल सकते है। पुराने किये हुए निवेशों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अगर किसी प्रकार का लोन लेने की सोच रहे है तो इस सप्ताह वह संभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी मिल सकती है। प्रेम -संबंधो को लेकर ये सप्ताह अच्छा रह सकता है। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने ऊपर खर्च कर सकते है।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शारीरिक परेशानियां से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। माँ का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद तथा मकान से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। अच्छे कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ स्थितियां अच्छी हो सकती है।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। अगर जॉब की तलाश में है तो जॉब प्राप्त हो सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे तथा उनका सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते है। पारिवारिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे है। आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन के कार्य में है तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है। जॉब को लेकर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी नई जॉब के ऑफर मिल सकते है। सप्ताह के उत्तरार्ध में फिजूल के खर्चे परेशान कर सकते है। वाहन चलाते समय थोड़ी सतर्कता बरते। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह अध्यापन,बैंकिग तथा छपाई के कार्यों से सम्बन्धित जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया रिजल्ट देखने को मिल सकते है। नौकरी में स्थितियाँ बहुत अच्छी रहेगी तथा अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी पर खर्चा हो सकता है। अटके हुए धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।हफ्ते के मध्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
तुला लग्नराशि: इस सप्ताह परिवार की खुशियों के लिए समय दे सकते है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है। प्रेम -संबंधों में स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहे उतार -चढ़ाव में सुधार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें प्राप्त हो सकती है। आपके सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है। लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
वृश्चिक लग्नराशि: इस सप्ताह आप अपने आत्मबल तथा प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते है। प्रेम -संबंधों को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन लाभ के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। हफ्ते के मध्य में कुछ शारीरिक कष्ट या व्यर्थ की चिंताए हो सकती है। नौकरी तथा व्यवसाय में स्तिथियाँ अच्छी बनी रहेगी तथा लाभ के नए श्रोत बन सकते है।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे है तो यह हफ्ता आपको मनोकुल परिणाम प्रदान कर सकता है। वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में समय सकारात्मक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। माता का प्रेम मिल सकता है।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना हो सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में किसी प्रकार की नई उपलब्धि मिल सकती है। शत्रुओं से सचेत रहे आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते है। पारिवारिक विवाद में चल रहे मनमुटावों को सुधारने के लिए कदम बड़ा सकते है। धन को लेकर सुधार संभव है।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आप अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। यात्राओं के चलते स्वास्थ्य में गिरावट देख़ने को मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होने के अच्छे योग बन सकते है। अचानक धनलाभ के योग बन सकते है। दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा को मर्यादित रखें अन्यथा किसी अपने को आपकी कटु वाणी से दुःख पहुंच सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।
मीन लग्नराशि : यह सप्ताह सुखो में बढ़ोतरी बाला रह सकता है। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। प्रेम-संबंधो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है अतः एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करे। नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति सामान्य रह सकती है अगर किसी प्रकार के बदलाव के इच्छुक है तो अभी टाल दे। हफ्ते के मध्य भाग में धनप्राप्ति के योग बन सकते है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्ूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम
–आईएएनएस
एएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



