Sardar Patel की 73वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है। आजादी के बाद रियासतों को देश में मिलाया अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। Tributes to the great Sardar Vallabhbhai Patel on his Punya Tithi. His visionary leadership and unwavering…

Sardar Patel Death Anniversary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है।

आजादी के बाद रियासतों को देश में मिलाया

अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा, ‘‘महान सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है। हम समृद्ध भारत के उनके सपने को साकार करने के लिए उनके कार्यों और जीवन से प्रेरणा लेते हैं।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team