Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की मशहूर न्यूजरीडर सरला माहेश्वरी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी शांति और खबरें पेश करने के ढंग को लोग हमेशा याद रखेंगे। सरला माहेश्वरी दूरदर्शन की एंकर थीं और जो अपनी शालीनता, सादगी और साफ हिंदी उच्चारण के लिए जानी जाती थीं।
कौन थीं सरला माहेश्वरी?

सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूजरीडर और एंकर थीं। वे अपनी शांत और गरिमामयी प्रस्तुति, सादगी भरे व्यक्तित्व और साफ-सुथरे हिंदी उच्चारण के लिए पहचानी जाती थीं। उस दौर में जब दूरदर्शन देश का प्रमुख समाचार माध्यम था, सरला माहेश्वरी ने समाचार वाचन के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। उनकी पेशकश में संतुलन, स्पष्टता और विश्वसनीयता झलकती थी, जिसकी वजह से दर्शक उन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं।
Doordarshan Iconic News Anchor: 2005 तक न्यूज एंकर के रूप में काम किया

24×7 टीवी चैनलों के दौर से पहले सरला माहेश्वरी दूरदर्शन के न्यूज बुलेटिन का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उस समय दूरदर्शन देश का सबसे बड़ा प्रसारण मंच था। उन्होंने 2005 तक न्यूज एंकर के रूप में काम किया और दर्शकों के बीच एक जानी-पहचानी आवाज और चेहरा बनी रहीं।
Sarla Maheshwari News: शाम 4:00 बजे निगम बोध पर होगा अंतिम संस्कार
सरला माहेश्वरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD करते हुए दूरदर्शन के लिए ऑडिशन देने के बाद एक अनाउंसर के तौर पर काम की शुरुआत की और बाद में न्यूज़ रीडिंग में चली गई, जहां उन्होंने ब्लैक-एंड-व्हाइट से कलर टेलीविजन में बदलाव देखा।
परिवार से मिली जानकरी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी, 2026 को शाम 4:00 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा।
यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता होगी रद्द! भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस


Download Android App
Download iOS App




