White Hair और Wrinkles से हैं परेशान? अपनी Diet में आज ही शामिल करें Pumpkin Seeds, जानें 7 Benefits

Summary :

Benefits of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। हम घरों में कद्दू की सब्जी बनाने के बाद उसके बीजों को फेंक देते हैं, जबकि आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। कद्दू के बीजों को सुखाकर आप उनको सही तरीके से खा सकते हैं। हालांकि, अब मार्केट में भी कद्दू के बीज मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप खरीदना न चाहें तो कद्दू के सब्जी बनाने के दौरान उन बीजों को फेंकने की…

Benefits of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। हम घरों में कद्दू की सब्जी बनाने के बाद उसके बीजों को फेंक देते हैं, जबकि आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। कद्दू के बीजों को सुखाकर आप उनको सही तरीके से खा सकते हैं। हालांकि, अब मार्केट में भी कद्दू के बीज मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप खरीदना न चाहें तो कद्दू के सब्जी बनाने के दौरान उन बीजों को फेंकने की बजाय सुखाने को रख दें और बाद में उसको खा लें।

अगर आप कद्दू के बीजों को खाने के जबरदस्त फायदे जान लेंगे, तो इन्हें खाना कभी मिस नहीं करेंगे। आइए जानते हैं, Pumpkin Seed Benefits for Health के बारे में।

Benefits of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के फायदे

Benefits of Pumpkin Seeds
Benefits of Pumpkin Seeds (Source: social media)

1. हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए

कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।

2. इम्यूनिटी को बढ़ाए

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह संक्रमण से बचाने और बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

3. डायबिटीज को कंट्रोल करे

कद्दू के बीज रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और डायबिटीज के जोखिम को कम करते हैं।

पिंपल्स और सनबर्न से पाना है छुटकारा? रोजाना की डाइट में शामिल करें नारियल पानी, जानें 4 बड़े फायदे

4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।

 pumpkin seed benefits for Skin
pumpkin seed benefits for Skin (Source: social media)

5. डिप्रेशन और तनाव से राहत

कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मूड को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। यह स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होता है।

6. हड्डियों को मजबूत बनाए

इनमें मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है।

7. वजन घटाने में मदद

कद्दू के बीज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे भूख को कंट्रोल किया जा सकता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को फिट बनाए रखता है।

Pumpkin Seed Benefits for Health: कैसे करें सेवन?

Pumpkin Seed Benefits for Health
Pumpkin Seed Benefits for Health (Source: AI)

भुने हुए बीज: हल्के नमक के साथ इन्हें रोस्ट करके स्नैक की तरह खाएं।
स्मूदी या सलाद में डालें: इसे अपनी डाइट में आसानी से शामिल करें।
दूध या दही के साथ लें: यह एक बेहतरीन हेल्दी ऑप्शन है।

Also Read: पेट की जलन और Acidity से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार Home Remedies, मिनटों में मिलेगा आराम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।