Kapil Sharma पर बड़ा पब्लिसिटी स्टंट का आरोप! 1 बयान से मचा बवाल

Summary :

Kapil Sharma Cafe Firing Update: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सिअल बयान है। कनाडा में उनके कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब राखी सावंत ने बड़ा दावा कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। Kapil Sharma Cafe Firing Update: राखी सावंत का बड़ा दावा राखी सावंत ने हाल ही में कहा कि कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग घटना एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकती है। राखी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बिजनेस को…

Kapil Sharma Cafe Firing Update: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सिअल बयान है। कनाडा में उनके कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब राखी सावंत ने बड़ा दावा कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Kapil Sharma Cafe Firing Update: राखी सावंत का बड़ा दावा

Kapil Sharma Cafe Firing Update
Kapil Sharma Cafe Firing Update ( Source : Social Media )

राखी सावंत ने हाल ही में कहा कि कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग घटना एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकती है। राखी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बिजनेस को चर्चा में लाने का तरीका भी हो सकती हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं।

Kapil Sharma controversy: फायरिंग की घटना से पहले ही दहशत में थे फैंस

Kapil Sharma controversy
Kapil Sharma controversy ( Source : Social Media )

बता दें कि कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के “Kap’s Café” के बाहर कुछ समय पहले फायरिंग की घटना हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स ने बताया गया था कि हमलावरों ने कार से कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए थे, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई थी।

Publicity Stunt Claim: हमले के पीछे गैंगस्टर और आतंकी लिंक की चर्चा

Publicity Stunt Claim
Publicity Stunt Claim ( Source : Social Media )

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि इस हमले के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क और आतंकी संगठनों का लिंक हो सकता है, और कुछ आरोपी  के नाम भी जांच में सामने आए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसे गंभीर सुरक्षा मुद्दा माना गया था।

Kapil Sharma की तरफ से अभी कोई फीडबैक नहीं

Kapil Sharma
Kapil Sharma ( Source : Social Media )

राखी सावंत के इस दावे पर कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है। इससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर सच्चाई क्या है।

Rakhi Sawant Statement on Kaps Cafe Firing: सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Publicity Stunt Claim
Rakhi Sawant Statement on Kaps Cafe Firing ( Source : Social Media )

राखी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे राखी का ड्रामा बता रहे हैं, तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे कोई और कहानी छिपी है।

Kap’s Café Canada: क्या था पब्लिसिटी स्टंट या सच में हमला?

Kap’s Café Canada
Kap’s Café Canada ( Source : Social Media)

फिलहाल यह साफ नहीं है कि राखी सावंत का दावा कितना सही है। लेकिन इतना जरूर है कि उनके बयान ने इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना पहले ही बड़ा मुद्दा बन चुकी थी, लेकिन राखी सावंत के बयान ने इसमें नया विवाद जोड़ दिया है। अब हर किसी की नजर कपिल शर्मा की रिएक्शन पर टिकी है।

Read More: KSBKBT 2 Spoiler 12 Feb में बड़ा धमाका! Ajay ने परी को किया शादी के लिए प्रपोज, Ranvijay बेकाबू..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।