iPhone यूजर्स को मिलेंगे 6 नए फीचर, डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कैसे करें डाउनलोड

Summary :

Apple ios 26.3 Update: Apple ने अपने यूजर्स के लि नया अपडेट iOS 26.3 को लॉन्च कर दिया है जिससे फोन को बेहतर तरीके से रन करने और छोटी दिक्कतों को दूर करने के लिए आसानी हो जाएगी। साथ ही इस नए अपडेट के बाद अब डेटा ट्रांसफर करना, प्राइवेसी और लोकेशन अधिक सिक्योर हो जाएगी। APPLE ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए अपडेट में कई नए फीचर को शामिल किया गया है। बग फिक्स और सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट्स पर भी काम किया जा रहा है। इससे लगभग दो महीने पहले ही कंपनी ने iOS 26.2 को आधिकारिक तौर…

Apple ios 26.3 Update: Apple ने अपने यूजर्स के लि नया अपडेट iOS 26.3 को लॉन्च कर दिया है जिससे फोन को बेहतर तरीके से रन करने और छोटी दिक्कतों को दूर करने के लिए आसानी हो जाएगी। साथ ही इस नए अपडेट के बाद अब डेटा ट्रांसफर करना, प्राइवेसी और लोकेशन अधिक सिक्योर हो जाएगी। APPLE ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए अपडेट में कई नए फीचर को शामिल किया गया है। बग फिक्स और सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट्स पर भी काम किया जा रहा है। इससे लगभग दो महीने पहले ही कंपनी ने iOS 26.2 को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया गया था और अब जल्द ही iOS 26.4 को भी पेश किया जाएगा।

Apple ios 26.3 Update

Apple ios 26.3 Update
Apple ios 26.3 Update

इस नए अपडेट के साथ ही अब डेटा ट्रांसफर करने की मुश्किलें कम हो गई है क्योंकि पहले ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था लेकिन अब आईफोन और एंड्रॉयड फोन को पास में रखकर ही आसानी से डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है, दोनों ही फोन को एक ही वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा। बता दें कि इसे एपल और गूगल ने मिलकर बनाया है जिससे डेटा ट्रांसफर के साथ ही फोटो, नोट्स, मैसेज के साथ ही Whatsapp Chat भी आसानी से ट्रांसफर की जा सकती है।

Apple Privacy Update

iOS 26.3 नए अपडेट में अब लोकेशन ट्रैक करने पर भी लिमिट रहेगी और यूजर की सिर्फ आसपास की लोकेशन का ही पता चल पाएगा सटीक लोकेशन का नहीं। लेकिन यह फीचर अभी सिर्फ iPhone 16e और iPhone Air में ही मिलेगा या जिनमें Apple ने C1 या C1X मॉडेम का इस्तेमाल किया हो। इससे यूजर्स की प्राइवेसी भी सिक्योर रहेगी और सटीक लोकेशन की जानकारी भी किसी को नही मिलेगी।

Ios 26.3 Features

Apple ios 26.3 Update
Apple ios 26.3 Update

कई नए अपडेट के साथ ही अब iPhone के लिए सिर्फ Apple की स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और NFC का प्रयोग कर सकते है। पहले सिर्फ iPhone में Apple की स्मार्टवॉच से मेसेज किए जाते थे लेकिन अब किसी भी स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया  जा सकता है। वहीं ईयरबड्स भी पहले सिर्फ Apple के इस्तेमाल किए जाते थे लेकिन किसी भी कंपनी के प्रयोग किए जा सकते है। लेकिन यह नए फीचर सिर्फ यूरोप में ही लागू किए गए है।

ALSO READ: S26 Series से उठेगा पर्दा, Galaxy Unpacked Event में लॉन्च होंगे शानदार स्मार्टफोन, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।