एक महिला के 2 आशिक, पहले वाले ने प्यार में खेला खूनी खेल, चाकू मारकर की दूसरे बॉयफ्रेंड की हत्या

Bhubaneswar Murder Case

Bhubaneswar Murder Case: प्रेम प्रसंग में खेला खूनी खेल, पहले टूटा भरोसा फिर हुआ शक, सच्चाई सामने आई तो उड़े होश। यह घटना है ओडिशा में भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार इलाके की जहां आरोपी नायक शादीशुदा होने के बाद भी एक महिला के साथ संबंध में था और उसे शक था कि वह महिला किसी और व्यक्ति से भी मिलती है।

जब शक ज्यादा होने लगा और भरोसा टूटने लगा तब आरोपी नायक ने महिला को कई बार फोन लगाया लेकिन ना उठाने के बाद वह उसके घर पर पहुंच गया जहां वह महिला किसी और पुरूष सत्यव्रत प्रधान के साथ थी। इसी बात को लेकर दोनों में तेज बहस, झड़प होने लगी और आरोपी नायक ने सत्यव्रत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Bhubaneswar Murder Case

Bhubaneswar Murder Case
Bhubaneswar Murder Case

भरोस के बदले शक होने पर और वह सच हो जाए तब नायक ने ऐसा खूनी खेल खेला जिससे सभी की रुंह कांप गई। बता दें कि प्रेम प्रसंग में सत्यव्रत की जान चली गई है और पुलिस ने आरोपी नायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नायक के रूप में हुई है जिसने महिला के दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था और वह नायक जगतसिंहपुर जिले का रहना वाला है। एसीपी सोनाली सिंह परमार ने बताया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि यह हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान महिला ने सत्यव्रत को बचाने की कोशिश भी की लेकिन नायक ने उसके गर्दन में चाकू घोंप दिया था।

Odisha Crime News

Bhubaneswar Murder Case
Bhubaneswar Murder Case

नायक के जानलेवा हमले के बाद सत्यव्रत गंभीर रुप से घायल हो गया था और आरोपी नायक मौके से भाग गया था। वहीं घायल अवस्था में सत्यव्रत ने भी भागने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गया था। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नायक सिर्फ महिला को जानता है और सत्यवर्त से उसका लेना देना कुछ नहीं था। इस खूनी खेल के बाद नायक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है और अब आगे की कार्रवाई जारी है।

ALSO READ: 70 लाख कर्जे में डूबे विकास ने की रिकवरी एजेंट की हत्या, कैंची से किए कई हमले, शव को काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।