79 साल के टीचर ने 89 नाबालिगों के साथ किया रेप, 9 देशों की लड़कियों को भी बनाया निशाना; पीड़ित 13 से 17 साल के बीच

French teacher charged for sex abuse

French teacher charged for sex abuse: आप अक्सर क्राइम की खबरें सुनते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा सुनने को मिलता है जो आपको हैरान कर देता है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है जिसने आपको हैरान कर दिया है। इसकी शुरुआत फ्रांस के एक बुज़ुर्ग आदमी से होती है जिस पर नौ देशों में सेक्सुअल क्राइम करने का आरोप है।

Jacques Leveugle News: क्या है पूरा मामला?

फ़्रांस के एक 79 साल के रिटायर्ड शिक्षक पर 1960 से 2022 तक 89 नाबालिग लड़के और लड़कियों के साथ रेप और यौन शोषण का आरोप है। फ़्रांस के ग्रेनोबल शहर में अभियोजक एटिएन मंटो ने मंगलवार को इस मामले को सार्वजनिक करते हुए पीड़ितों से आगे आने की अपील की है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी जैक्स एक फ्रीलांस टीचर और और स्पेलियोलॉजी (गुफा खोज) इंस्ट्रक्टर था. टीचर पर आरोप है कि उसने जर्मनी, नाइजर, अल्जीरिया, भारत, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, फ्रांस और कोलंबिया में बच्चों को पढ़ाने के दौरान 13 से 17 साल के लड़कों को निशाना बनाया।

French EX teacher sex abuse: टीचर के भतीजे ने खोले राज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में लेवेगले की गैर मौजूदगी में रूम की तलाशी के दौरान टीचर के भतीजे को एक पैन ड्राइव मिली। इस डिवाइस
में एक डिजिटल मेमोयर था, जिसमें नाबालिग के साथ यौन शोषण की डिटेल्स थी। भतीजे ने इस ड्राइव को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद 2024 में पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया गया।

40 पीड़ितों की पहचान, अन्य से सामने आने की अपील

ग्रेनोबल के सरकारी वकील एटिएन मैनटॉक्स के अनुसार, अब तक 89 कथित पीड़ितों में से केवल 40 की ही पहचान हो सकी है, जबकि कई मामलों में सिर्फ पहला नाम ही उपलब्ध है। अधिकारियों ने अन्य संभावित पीड़ितों से आगे आने और जानकारी साझा करने की अपील की है। आरोपी लेवेगले की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी अलग-अलग समयावधि की तस्वीरें जारी की गई हैं, ताकि यदि किसी को लगे कि वह उसका शिकार हुआ है या उसके पास कोई महत्वपूर्ण सूचना है, तो वह पुलिस से संपर्क कर सके।

मैनटॉक्स ने बताया कि जिन पीड़ितों से बातचीत हुई, उन्होंने कहा कि जैक्स उन पर भरोसा जीतने के लिए उन्हें विदेशी भाषाएं सिखाने और विभिन्न संस्कृतियों की समझ विकसित करने में समय बिताता था।

French teacher charged for sex abuse: 2 पारिवारिक हत्याओं का भी कबूलनामा

फिलहाल आरोपी साउथ-ईस्ट फ्रांस में हिरासत में है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर दो पारिवारिक हत्याओं की बात स्वीकार की है। उसके अनुसार, 1970 के दशक में उसने अपनी कैंसर पीड़ित मां की तकिये से दम घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा, 1990 के दशक में उसने 92 वर्षीय अपनी आंटी को भी इसी तरीके से मारने का दावा किया है। इन गंभीर आरोपों की पुष्टि के लिए अलग से हत्या की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें –एपस्टीन फाइल में खुले काले कारनामों के चिट्ठे, नेता, कारोबारियों, शाही परिवारों के हो रहे धड़ाधड़ इस्तीफे, फिलहाल 10 देशों पर गिरी गाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।