दिल्ली लाल किले धमाके में पाक संगठन जैश का हाथ, UN रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

UN Report On Delhi Blast

UN Report On Delhi Blast: वर्ष 2025 के नवंबर महीने में दिल्ली के लालकिले के बाहर हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस भीषण हमले के बाद पूरा देश गहरे सदमे में था और हमले की जांच जारी है। अब UN की नई रिपोर्ट ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी संगठन के काले चिट्ठे खोल दिए है। बता दें कि रिपोर्ट साफ कहा गया है कि लाल किले धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है और वही इसका जिम्मेदार है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में नई साजिश और दहशतगर्दों को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है। जिसमें माना गया है कि महिलाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।

UN Report On Delhi Blast

 UN Report On Delhi Blast
UN Report On Delhi Blast

UN की ताजा रिपोर्ट भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान हमेशा से झूठे दावा करते हुआ आया कि वहां आतंकी संगठन बेअसर हो रहे है लेकिन रिपोर्ट में माना गया है कि दिल्ली के लालकिले धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का सीधा संबंध है और इसी आतंकी संगठन ने भारत में कई हमले कराए है साथ ही अपने नेटवर्क को भी बढाया है। आतंकी गतिविधियों में महिला विंग बनाने पर कार्य तेजी से चल रहा है जिसका नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया है।

Delhi Red Fort Blast Update

 UN Report On Delhi Blast
UN Report On Delhi Blast

रिपोर्ट जारी होने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है और अकेला ऐसा देश है जिसने विरोध दर्ज किया है। इस दौरान पाकिस्तान ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद संगठन अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान की इस आपत्ति ने भी अब कई सवाल खड़े कर दिए है। वहीं कई देशों ने भारत का समर्थन किया है। रिपोर्ट के साथ ही एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने दावा किया है कि एक सदस्य देश ने बताया कि दिल्ली में हुए लालकिले के बाहर धमाके की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने सीधे तौर पर ली है।

ALSO READ: गाजीपुर NH-9 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, मासूम समेत 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।