ट्रेडिशनल और Trendy! इस Wedding Season खूब जचेंगे चांदी के ये 4 हैवी झांझर डिजाइन, देखें Latest कलेक्शन

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs: भारत में पायल पहनने की परंपरा कई सालों पुरानी है। पायल को भारतीय नारी के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। पैरों में पायल पहनना सुहागिन महिलाओं की सुहाग की निशानी माना जाता है। चांदी के पायल तो हर लड़की के पैरों की शोभा बढ़ाते हैं। साथ ही पायल की छम-छम की मधुर आवाज से पूरा घर गूंज उठता है।
शादीशुदा महिलाओं के बीच Silver Jhanjhar Payal Designs हमेशा से ही ट्रेंड में रहे हैं। यह पहनने में हैवी और एलिगेंट लुक देती है। मार्केट में भी कई तरह-तरह की झांझर के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। अगर आप Silver Anklet Designs for Wedding ढूंढ रही हैं, तो आपको पहले पायल के सबसे सुंदर और ट्रेंडी डिजाइन्स भी देख लेने चाहिए। यहां पर 4 Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकती हैं।

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs: यहां देखें लेटेस्ट झांझर कलेक्शन

1. Kundan Studded Jhanjhar

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
कुंदन वाली झांझर पायल शादियों में काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें रिच लुक देने के लिए इसमें कुंदन का जड़ाऊ काम किया जाता है। सफेद या रंगीन कुंदन से सजी यह पायल बनारसी साड़ियों और हैवी लहंगों के साथ काफी लाजवाब दिखती हैं, जो आपके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देती है।

2. Oxidized Jhanjhar Payal Design

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
विंटेज लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस पायल को दिया गया हल्का ब्लैकिश फिनिश इसे एक ‘रॉयल एंटीक’ लुक देता है। इसे आप न केवल भारी सूट, बल्कि इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर भी अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

3. Traditional Jali Work Jhanjhar

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
यह झांझर का सबसे पारंपरिक और सदाबहार रूप है। चांदी की मोटी पट्टियों पर की गई बारीक जालीदार नक्काशी इसकी खासियत है। अपने चौड़े डिजाइन के कारण यह पैरों पर बखूबी सजती है और यही वजह है कि दुल्हनों के बीच इसका क्रेज सबसे ज्यादा देखा जाता है।

4. Multi-Layer Ghungroo Jhanjhar Design

Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
Chandi Ki Jhanjhar Payal Designs
अगर आप पायल की मधुर झंकार की शौकीन हैं, तो यह डिजाइन खास आपके लिए है। अजमेरी कलाकारी के साथ इसमें नीचे की ओर परतों में लगे छोटे-छोटे घुंघरू हर कदम पर छन-थन की मधुर ध्वनि बिखेरते हैं। यह डिजाइन किसी भी पार्टी में आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।