Mahashivratri पर शिव मंदिर घूमने का प्लान? Delhi-NCR के इन 5 Famous Temples में ज़रूर करें दर्शन

5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi

5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव की भक्ति, साधना और आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर होता है। इस दिन मंदिरों में खास पूजा, जागरण और भजन होते हैं। अगर आप इस महाशिवरात्रि को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो भारत के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन का प्लान बना सकते हैं। देश के कुछ शिव मंदिर ऐसे हैं, जहां इस दिन अलग ही ऊर्जा और माहौल होता है। चलिए जानते हैं Temples to Visit on Mahashivratri के बारे में, जहां जा कर आप शिवरात्रि को स्पेशल बना सकते हैं।

5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi: महाशिवरात्रि पर दिल्ली के मंदिरों में करें दर्शन

1. गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi
5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi (Source: social media)

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर राजधानी के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि यहां करीब 800 साल पुराना शिवलिंग स्थापित है। महाशिवरात्रि के दिन इसे विशेष रूप से सजाया जाता है और यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। पुराने दिल्ली के बाजारों के बीच स्थित यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

2. मंगल महादेव मंदिर, दिल्ली-गुरुग्राम रोड

 Shiv Temples in Delhi
Shiv Temples in Delhi (Source: social media)

दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित मंगल महादेव मंदिर को आमतौर पर शिव मूर्ति के नाम से जाना जाता है, यह अपनी विशाल शिव प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थापित भगवान शिव की ऊंची प्रतिमा दूर से ही दिखाई देती है। शिवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि के दिन आप यहां दर्शन करने के लिए जा सकते हैं

3. दूधेश्वर नाथ मंदिर, गाजियाबाद

Temples to visit on Mahashivratri
Temples to visit on Mahashivratri (Source: social media)

गाजियाबाद में स्थित दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर दिल्ली-एनसीआर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। यहां शिवरात्रि पर जल चढ़ाने लोग दूर-दूर से आते हैं। इस दिन यहां एक विशाल मेले जैसा माहौल रहता है।

4. सूरजकुंड महादेव मंदिर, फरीदाबाद

5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi
5 Temples to Visit on Mahashivratri in Delhi (Source: social media)

फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर शिव भक्तों के बीच काफी फेमस है। पहाड़ी और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह मंदिर शांत और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। इस मंदिर में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन इन मंदिरों में दर्शन करने का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त सुबह से व्रत रखकर जल, दूध और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हैं और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भगवान शिव के ये प्रमुख मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि यहां आपको आध्यात्मिक माहौल भी देखने को मिलेगा।

5. गुफा वाला शिव मंदिर, प्रीत विहार

Temples to visit on Mahashivratri
Temples to visit on Mahashivratri (Source: social media)

अगर आप भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये प्राचीन मंदिर में जरूर जाएं अपनी अनोखी गुफा जैसी बनावट और 111 शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है, जो प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

Also Read: भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं ये 5 चीजें, इस Mahashivratri शिवजी को प्रसन्न करने के लिए यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।