dhanbad Recovery Agent Murder : झारखंड के धनबाद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां लोन रिकवरी एजेंट अमित, जिसकी उम्र 48 बताई जा रही है, की कथित तौर पर करीब 70 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में हत्या कर दी गई. अमित का शब सरायढेला सूर्या हाईलैंड के एक फ्लैट से बरामद किया गया।
जांच में पता चल फ्लैट विकास खण्डेलवाल का है। पुलिस जांच में पता चला कि बैंक कर्ज लौटाने का दबाव बनाने के कारण विकास खण्डेलवाल ने अमित को अपने फ्लैट पर बुला कर हत्या की।
शुरुआती जांच से पुलिस के आरोपी ने अमित को कैंची से धारधार कई वार किए। और शरीर को छतविच्छत कर दिया। विकास का प्लान था कि वह अमित के शव को ठिकाने लगा देगा इतने में ही पुलिस ने विकास को धर दबोचा।
dhanbad Recovery Agent Murder : क्या है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार अमित सुबह 10 बजे अपने बाबुडीह पाल नगर अपने फ्लैट से रिकवरी के लिए बाइक से निकला। अमित अपनी पत्नी संगीता से कह कर निकला कि उसे देर हो जाएगी और वह देर से घर आएगा। शाम को उनकी पत्नी ने अमित को फोन लगाया तो सामने से कोई जवाब नहीं आया। संगीता का शक गरमा गया। उसके बाद दोबारा जब फोन किया गया तो सामने से किसी अनजान शख्स ने फोन उठाया और कहा कि अमित को किड्नैप कर लिया है और फिरोती में 15 लाख रुपए चाहिए।
उसके बाद अमित का फोन स्विच ऑफ हो गया। घर वाले धनबाद थाने मामले को लेकर पहुंच गए। जहां पुलिस ने अपने तरीके से मामले की छानबीन की और आरोपी के फ्लैट तक पहुंची। जिससे विकास सही समय पर धर दबोचा गया।
Dhanbad Murder News : कबूल अपना गुनाह

पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है.
पुलिस के मुताबिक, अमित अग्रवाल बीते कुछ दिनों से लापता थे. उनके परिवार ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी बीच परिजनों को अमित के मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती के कॉल आने लगे, जिससे मामला और गंभीर हो गया.
तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी विकास खंडेलवाल तक पहुंची. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अमित की हत्या कर शव को सदर थाना क्षेत्र के सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट में छिपाकर रखा है.
शव को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया. अमित और विकास के बीच करीब 1 करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. यही विवाद हत्या की वजह बना.
फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फिरौती की कॉल्स किस मकसद से की गईं, और क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.
Dhanbad Kidnapping Murder Case : क्या था विवाद
मामला 70 की प्रॉपर्टी 40 लाख में नीलाम करने को लेकर था। आरोपी विकास ने बताया कि उसने बैंक से घर और आटा मील चक्की के लिए करीब 70 लाख का कर्जा लिया था। लोन नहीं चुकाने पर अमित विकास पर लगातार दबाव बनाता था जिसके बाद विकास से रहा नहीं गया और उसने अमित को ही रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पुलिस मामले के आगे की जांच कर रही है और इस हत्या में शामिल बाकी लोगों की संभावनावों को भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें – गैंग्स औफ वासेपुर स्टाइल में हुआ सिंह मेंशन पर हमला, बदमाशों ने गेट के अंदर और बाहर फेंके 2 सुतली बम


Download Android App
Download iOS App




