Vadh 2 के आगे ‘भाबीजी घर पर हैं’ हुई पस्त, जानें दोनों फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा किया प्रदर्शन

Summary :

Sunday Box office Collection: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 6 फरवरी, 2026 को रिलीज क्राइम थ्रिलर ‘वध 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है. इस फिल्म का मुकाबला सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस पर चल रही ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के साथ है. साथ ही शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ से भी इसका टकराव है. कहना होगा कि जसपाल सिंह संधू के डायरेक्‍शन में ‘वध 2’ ने दर्शकों को बहुत हद तक अट्रेक्ट जरूर किया है. लेकिन ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये…

Sunday Box office Collection: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 6 फरवरी, 2026 को रिलीज क्राइम थ्रिलर ‘वध 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है. इस फिल्म का मुकाबला सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस पर चल रही ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के साथ है. साथ ही शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ से भी इसका टकराव है. कहना होगा कि जसपाल सिंह संधू के डायरेक्‍शन में ‘वध 2’ ने दर्शकों को बहुत हद तक अट्रेक्ट जरूर किया है. लेकिन ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस सीक्‍वल फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 2.50 करोड़ रुपये ही कमाए हैं.

Sunday Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया निराश

Sunday Box office Collection
Sunday Box office Collection (Source: Social Media)

जबकि ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स को निराश किया है. तीन दिनों में ये फिल्‍म देश में 87 लाख रुपये ही कमा सकी है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सिनेमाघरों में इस वक्‍त सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का जोर ज्यादा है. हालांकि, 17 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ में वो बंपर कमाल नहीं कर पाई है, जिसकी इससे उम्‍मीद की जा रही थी.

लेकिन फिर भी रविवार को 6.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस वॉर ड्रामा ने देश में 309.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है. दूसरी ओर, ‘मर्दानी 3’ ने रविवार को 10वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए हैं और ये अभी तक देश में 35.65 करोड़ रुपये का नेट बिजनस ही कर पाई है.

Vadh 2 Collection Day 3: ‘वध 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन, वीकेंड में जबरदस्‍त तेजी

Sunday Box office Collection
Sunday Box office Collection (Source: Social Media)

‘वध 2‘ की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, इसने रविवार को भी शनिवार की तरह ही 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. ओपनिंग डे पर शुक्रवार को संजय मिश्रा और नीना गुप्‍ता की फिल्‍म ने 50 लाख रुपये कमाए थे. जो शनिवार को 100% बढ़ोतरी के साथ 1 करोड़ रुपये हो गई और अब रविवार को तीसरे दिन भी 1.00 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. आपको बता दें कि सिनेमाघरों में इस वक्‍त कई फिल्‍में हैं, इस वजह से ‘वध 2’ को लिमिटेड स्‍क्रीन्‍स ही मिले हैं. लेकिन अच्छे वर्ड-ऑफ-माउथ की के कारण ये उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

शुक्रवार, पहला दिन – 50 लाख रुपये
शनिवार, दूसरा दिन – 1.00 करोड़ रुपये
रविवार, तीसरा दिन – 1.00 करोड़ रुपये

Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run Collection: ‘भाबीजी घर पर हैं’ बॉक्‍स ऑफिस: तीन दिन में ही पस्‍त

Sunday Box office Collection
Sunday Box office Collection (Source: Social Media)

दूसरी ओर, पॉपुलर टीवी सीरियल के बाद बड़े पर्दे पर आई ‘भाबीजी घर पर हैं’ का हाल बेहाल है. शशांक बाली के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पहले वीकेंड में महज 87 लाख रुपये का बिजनस किया है. कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का होने की वजह से ऐसा बताया जा रहा था कि ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन रविवार को छुट्टी के बावजूद इसने सिर्फ 32 लाख रुपये कमाए हैं. जबकि एक दिन पहले शनिवार को 35 लाख रुपये और उससे पहले शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 20 लाख रुपये की कमाई हुई थी.

शुक्रवार, पहला दिन – 20 लाख रुपये
शनिवार, दूसरा दिन – 35 लाख रुपये
रविवार, तीसरा दिन – 32 लाख रुपये

Read More: वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने हस्बैंड को क्यों बोला- तू MMS बना, जानें पूरा मामला

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।