Propose Day पर मुस्लिम युवक को मिला अनोखा Gift! हिन्दू युवती ने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत

Summary :

Aligarh Valentine’s Day Week: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में Propose Day के दिन एक हिन्दू युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र के खाईडोरा इलाके की है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को बीच सड़क पर रोककर अशोभनीय हरकत की। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक का विरोध किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। Aligarh Valentine’s Day Week: युवती को रोककर किया परेशान मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 फरवरी को प्रपोज डे वाले दिन एक युवक इरफान युवती का पीछा कर रहा था। आरोप है कि युवक ने…

Aligarh Valentine’s Day Week: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में Propose Day के दिन एक हिन्दू युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र के खाईडोरा इलाके की है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को बीच सड़क पर रोककर अशोभनीय हरकत की। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक का विरोध किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Aligarh Valentine’s Day Week: युवती को रोककर किया परेशान

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 फरवरी को प्रपोज डे वाले दिन एक युवक इरफान युवती का पीछा कर रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती को रास्ते में रोककर सोना बाबू जैसे आपत्तिजनक शब्द कहे और प्रपोज करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत से युवती डर गई, लेकिन उसने चुप रहने के बजाय उसका विरोध करने का फैसला किया।

Aligarh Valentine's Day Week (Image- Social Media)

Aligarh Valentine’s Day Week (Image- Social Media)

Valentine Day Week: युवती ने दिखाई हिम्मत

युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने मौके पर ही उसे चप्पलों से पीट दिया। यह देखकर आसपास मौजूद लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया।

Muslim Man Proposes to Hindu Girl: पहले से कर रहा था पीछा

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। युवती एक निजी संस्थान में काम करती है और उसने पहले ही युवक की हरकतों की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। रविवार को जब युवती जयगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तभी युवक ने फिर से उसे रोककर परेशान किया।

Aligarh Valentine's Day Week (Image- AI)
Aligarh Valentine’s Day Week (Image- AI)

UP News: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

थाने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता

मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मेयर शकुन्तला भारती कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सासनी गेट थाने पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, युवती द्वारा दिखाया गया साहस समाज के लिए एक मिसाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 2 मजदूरों की दबने से मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।