BREAKING Tarn Taran District Law Student Murder: पंजाब के तरनतारन जिले में ला यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने आज सोमवार को कथित तौर पर अपनी क्लासमेट की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह ने पीटीआई को फोन पर बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा में संदीप कौर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
हालांकि, पुलिस ने बताया कि राज ने कौर की हत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में मौत का वह मंजर कैद हुआ है जिसने सबको सन्न कर दिया है. सुबह करीब 9 बजे थे. पढ़ाई शुरू नहीं हुई थी और छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी हाथ में अवैध पिस्टल लिए नौशहरा पन्नुआं का एक छात्र क्लास में दाखिल हुआ. वो सीधा आगे की बेंच की ओर बढ़ा, जहां 20 साल की संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैठी थी.
लड़की से एकतरफा प्यार में था आरोपी

शुरुआती घटनाक्रमों से ऐसा माना जा रहा है कि एकतरफा प्यार में छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस वेलेंटाइन वीक में प्रोपॉज करने के चलते रिजेक्ट होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। हालांकि अभी इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
BREAKING Tarn Taran District Law Student Murder : परिवार में शोक

मृतका संदीप कौर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. वो 6 बहनों और एक छोटे भाई की उम्मीद थी. उसकी मां हरजिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया- मेरी बेटी सुबह अच्छे से तैयार होकर कॉलेज गई थी. मैडम का फोन आया कि चोट लगी है. यहां आई तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी. पुलिस ने हमें लाश के पास भी नहीं जाने दिया.
कॉलेज के अंदर हथियार कैसे पहुंचा?

ACP जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं. सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा और हथियार को लेकर है. क्या वह पिस्टल छात्र के पिता की लाइसेंसी बंदूक थी? या छात्र ने इसे अवैध तरीके से खरीदा था? और कॉलेज गेट पर चेकिंग क्यों नहीं हुई? फिलहाल, पुलिस ने कॉलेज को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.
यह भी पढ़ें – मजदूर सुलखन सिंह के लिए संजीवनी बना हेल्थ कार्ड, बिना एक रुपया खर्च किए हुआ 3 लाख रुपए का इलाज: धालीवाल


Download Android App
Download iOS App




