अपने Breakfast में शामिल करें ये 5 High-Protein Foods, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट! जानें फायदे

Protein Rich Foods for Breakfast

Protein Rich Foods for Breakfast: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम नाश्ते को हल्के में ले लेते हैं, जबकि दिन की सबसे अच्छी शुरुआत एक हेल्दी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट से ही होती है। अगर सुबह का खाना सही हो, तो न सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो, तो यह न केवल आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है, बल्कि मांसपेशियों की मरम्मत और वजन घटाने में भी मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको Protein Rich Indian Veg Food for Breakfast के लिए कुछ ऑप्शन देंगे, जो आपकी सुबह को और भी एनर्जेटिक बना देंगे।

Protein Rich Foods for Breakfast: सुबह के नाश्ते में इन फूड्स का करें सेवन

1. अंडे (Eggs)

Protein Rich Foods for Breakfast
Protein Rich Foods for Breakfast (Source: social media)

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे में अमीनो एसिड्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी और मसल्स के डेवलपमेंट में मदद करते हैं। आप अंडे को उबाल सकते हैं और इसका ऑमलेट बना सकते हैं या फिर अंडे की भुर्जी भी बना सकते हैं। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो अंडे का सफेद हिस्सा आपके लिए फायदेमंद होगा।

2. दही (Yogurt)

Protein Rich Foods for Breakfast
Protein Rich Foods for Breakfast (Source: social media)

दही प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही की तुलना में दोगुना प्रोटीन होता है। 200 ग्राम दही में लगभग 15 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे आप फलों, नट्स, या शहद के साथ मिला कर स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बना सकते हैं। यह पाचन में भी सहायक है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

3. दलिया (Oats)

Protein Rich Indian Veg Food for Breakfast
Protein Rich Indian Veg Food for Breakfast (Source: social media)

ओट्स यानी दलिया भी प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है। ओट्स में फाइबर और प्रोटीन दोनों होते हैं, जो आपको लंबे समय तक भूख से बचाते हैं। 100 ग्राम ओट्स में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे आप दूध या पानी के साथ पका सकते हैं और ताजे फलों, नट्स, या बीजों के साथ खा सकते हैं। ओट्स खाने से मेटाबोलिज़्म भी बेहतर होता है। सुबह के नाश्ते के वक्त आपके लिए ये हेल्दी ऑप्शन है।

5. पनीर (Cheese)

Protein rich foods
Protein rich foods (Source: social media)

पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए ये एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। पनीर को आप टोस्ट, पराठे या सलाद में भी जोड़ सकते हैं। आप इसे हल्का तला हुआ या फिर सादा भी खा सकते हैं।

7. अखरोट और सीड्स (Nuts and Seeds)

Protein Rich Indian Veg Food for Breakfast
Protein Rich Indian Veg Food for Breakfast (Source: social media)

अखरोट, बादाम, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और सूरजमुखी के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के बेहतरीन सोर्स हैं। इन नट्स और बीजों का सेवन नाश्ते में करने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सकता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इन्हें अपनी स्मूदी, दही या ओट्स में मिला सकते हैं, या स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।

Also Read: रात में सोने से पहले Turmeric Milk पीना क्यों है जरूरी? जानिए इसे बनाने का सही तरीका और 5 फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।