Saurabh Bhardwaj News: उम्मीद से बेहतर किया काम..AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने की

Summary :

Saurabh Bhardwaj News: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेहतर स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा की। बता दें कि सौरभ भारद्वाज, जो आमतौर पर रेलवे की आलोचना करते हैं, ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब अच्छा कार्य हो रहा हो तो प्रशंसा भी होनी चाहिए। Saurabh Bhardwaj News: अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक…

Saurabh Bhardwaj News: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेहतर स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा की। बता दें कि सौरभ भारद्वाज, जो आमतौर पर रेलवे की आलोचना करते हैं, ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब अच्छा कार्य हो रहा हो तो प्रशंसा भी होनी चाहिए।

Saurabh Bhardwaj News: अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा

Saurabh Bhardwaj News
Saurabh Bhardwaj News

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा करने के साथ ही साथ सफाई कर्मचारियों की भी तारीफ कर रहे हैं। मैंने अक्सर रेल मंत्रालय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की रेल दुर्घटनाओं को लेकर आलोचना की है और यह आलोचना उचित थी।

Praises Ashwini Vaishnav: सराहना करनी चाहिए

Saurabh Bhardwaj News
Saurabh Bhardwaj News

सौरभ भारद्वाज ने तारिफों के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि आज मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आया और स्लीपर क्लास के प्रतीक्षालय का दौरा किया। यहां के शौचालय मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक साफ थे। शौचालयों की सफाई के लिए एक अलग कर्मचारी तैनात था, जिसके कारण यहां पूरी तरह स्वच्छता थी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब कोई काम अच्छा होता है, तो उसकी सराहना करनी चाहिए। इस मामले में काफी सुधार हुआ है।

Ashwini Vaishnav News: BJP में शामिल होने की अटकलें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की कार्य की तारीफ करने के बाद कई लोगो ने दावा किया है कि अब सौरभ भारद्वाज जल्द ही BJP में शामिल हो सकते है। वहीं एक यूजर ने उनसे वेटिंग रूम के शुल्क के बारे में पूछा, इस सवाल के जवाब में भारद्वाज ने कहा कि किसी ने शुल्क मांगा नहीं , मैंने दिया नहीं , तो मुझे पता नहीं भाई , महंगा है?

ALSO READ: सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, NSA के तहत की गिरफ्तारी को दी चुनौती

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।