Hindu Festivals in October 2025: करवा चौथ, दिवाली से लेकर छठ तक, जानें अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले त्योहार और व्रत

Hindu Festivals in October 2025

Hindu Festivals in October 2025: इस वर्ष का दसवा महीना यानी अक्टूबर माह बुधवार से शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अक्टूबर माह में बहुत सारे व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस साल भी अक्टूबर महीने की शुरुआत महानवमी के साथ हुई। इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया गया। इस साल अक्टूबर माह में करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे बड़े त्योहारों के साथ राम एकादशी और शरद पूर्णिमा जैसे व्रत भी पड़ रहे हैं।

इस साल का अक्टूबर महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से भी बेहद खास माना जा रहा है। तो चलिए जानें कि इस साल अक्टूबर महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। साथ ही जानेंगे इस महीने के ग्रह-गोचर के बारे में।

Festivals List in October 2025: अक्टूबर 2025 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Hindu Festivals in October 2025
Hindu Festivals in October 2025

Hindu Festivals in October 2025

1 अक्टूबर (बुधवार): महानवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा

2 अक्टूबर (गुरुवार): दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन

3 अक्टूबर (शुक्रवार): पापांकुशा एकादशी व्रत

4 अक्टूबर (शनिवार): शनि प्रदोष व्रत

6 अक्टूबर (सोमवार): शरद पूर्णिमा, कोजागरी व्रत

7 अक्टूबर (मंगलवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, आश्विन पूर्णिमा स्नान-दान

8 अक्टूबर (बुधवार): कार्तिक मास प्रारंभ

10 अक्टूबर (शुक्रवार): करवा चौथ व्रत और वक्रतुण्ड संकष्टी

13 अक्टूबर (सोमवार): कालाष्टमी पूजा, अहोई अष्टमी व्रत, राधा कुंड स्नान

17 अक्टूबर (शुक्रवार):  रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत

18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस, यम द्वितीया, शनि प्रदोष व्रत, यम पंचक प्रारंभ

19 अक्टूबर (रविवार): हनुमान जयंती, काली चौदस

20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली, लक्ष्मी-गणेश और काली पूजन, मां कमला जयंती

21 अक्टूबर (मंगलवार): कार्तिक अमावस्या

22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, गुजराती नया साल

23 अक्टूबर (गुरुवार): भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया

25 अक्टूबर (शनिवार): छठ की शुरुआत, विनायक चतुर्थी

26 अक्टूबर (रविवार): छठ पूजा का दूसरा दिन खरना

27 अक्टूबर (सोमवार) : छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य

28 अक्टूबर (मंगलवार): छठ पूजा का चौथा दिन सुबह का अर्ध्य

30 अक्टूबर (गुरुवार) : गोपाष्टमी

31 अक्टूबर (शुक्रवार): अक्षय कूष्माण्ड नवमी

Hindu Festivals in October 2025: अक्टूबर 2025 में ग्रह-गोचर

Hindu Festivals in October 2025
Hindu Festivals in October 2025

3 अक्टूबर (बुधवार): बुध का तुला राशि में गोचर

9 अक्टूबर (गुरुवार): शुक्र का कन्या राशि में गोचर

17 अक्टूबर (शुक्रवार): सूर्य का तुला राशि में गोचर

19 अक्टूबर (रविवार): बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

24 अक्टूबर (शुक्रवार): बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

27 अक्टूबर (मंगलवार): मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Date 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।