Karwa Chauth Date 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Karwa Chauth Date 2025

Karwa Chauth Date 2025: सनातन धर्म में प्रत्येक तिथि और व्रत का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक है करवा चौथ का व्रत,  इसे विवाहित महिलाओं का खास त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूरज उगने से पहले व्रत शुरू करती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद के निकलने का समय।

Karwa Chauth Pooja Muharat: करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth Date 2025
Karwa Chauth Date 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ समय सुबह 5:16 से शुरू होकर शाम 6:29 बजे तक रहेगा। वहीं, चंद्रमा का उदय शाम 7:42 बजे तक होगा।

Karwa Chauth Date 2025: करवा चौथ की पूजा का महत्व

Karwa Chauth Date 2025
Karwa Chauth Date 2025

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जल व्रत करती हैं। दिन भर बिना अन्न-जल के उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत खोलती हैं। यह उपवास सूर्योदय से लेकर चंद्रदर्शन तक चलता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा दीर्घायु, सौभाग्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए की जाती है। चंद्रदेव को शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा से मानसिक शांति प्राप्त होती है, इससे पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आती है।

Karwa Chauth Celebration Ideas: पत्नी के लिए खास बनाएं करवा चौथ

Karwa Chauth Date 2025
Karwa Chauth Date 2025

करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत करती हैं। ऐसे में पति भी अपनी पत्नियों के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। अगर इस बार आपकी पत्नी का पहला करवा चौथ है तो फिर आप भी उसे स्पेशल अनुभव करवा सकते हैं।

  • करवा चौथ के दिन पत्नी को गुलदस्ता, साड़ी, सूट, गहने और हैंड बैग जैसा कुछ खास तोहफा दे सकते हैं।
  • इस दिन घर के काम को करने में उनकी मदद कराएं।
  • शाम के समय जब पत्नी तैयार हो जाए तो उसके साथ एक प्यारा सा फोटोशूट करवा सकते हैं।
  • घर में ताजें फूलों, लाइट्स और रंगोली से सजावट करें, इससे आपकी पत्नी खुश हो जाएगी।
  • करवा चौथ पर डिनर के लिए अपनी पत्नी का पसंदीदा खाना बनाएं।

यह भी पढ़ें: Navratri 2025 Kanya Pujan: 30 सितंबर या 1 अक्टूबर, कब करें कन्या पूजन? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।