दशहरा के मौके पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान, जानें नए रूट और पार्किंग अरेंजमेंट

Summary :

Noida Route Diversion on Dussehra: दशहरे के पर्व को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। 2 अक्टूबर को सेक्टर-21ए (नोएडा स्टेडियम), सेक्टर-62 और महर्षि आश्रम में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में दोपहर 2 बजे से देर रात तक इन इलाकों में यातायात के रूट बदले जाएंगे। Noida Route Diversion on Dussehra: 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात इन जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन 1 अक्टूबर से…

Noida Route Diversion on Dussehra: दशहरे के पर्व को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। 2 अक्टूबर को सेक्टर-21ए (नोएडा स्टेडियम), सेक्टर-62 और महर्षि आश्रम में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में दोपहर 2 बजे से देर रात तक इन इलाकों में यातायात के रूट बदले जाएंगे।

Noida Route Diversion on Dussehra: 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात

इन जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन 1 अक्टूबर से ही लागू किया जा सकता है, हालांकि फिलहाल यह 2 अक्टूबर की दोपहर से लागू होगा। वहीं कार्यक्रम स्थलों तक केवल उन्हीं वाहनों को जाने दिया जाएगा जिनके पास अधिकृत पास होगा। आम लोगों को वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।

Noida Route Diversion on Dussehra
Noida Route Diversion on Dussehra

Noida Dussehra Traffic Updates: ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी को ट्रैफिक से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सड़क पर अवैध रूप से खड़े किसी भी वाहन को तुरंत क्रेन से हटाया जाएगा। केवल निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने की अनुमति होगी।

Noida Route Diversion on Dussehra
Noida Route Diversion on Dussehra

Noida Traffic Advisory: नोएडा स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था

सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज से आने वाले वाहन

  • ये वाहन सेक्टर-10-21 यू-टर्न लेकर जलवायु विहार, निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी और गिझौड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

सेक्टर-12-22-56 तिराहा से स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहन

  • इन्हें सेक्टर-57 चौराहा होते हुए गिझौड़, एनटीपीसी, सेक्टर-31-25 चौराहा से होकर आगे जाना होगा।

सेक्टर-12-22-56 तिराहा से रजनीगंधा की ओर जाने वाले वाहन

  • वाहन चालक मेट्रो हॉस्पिटल चौराहा, सेक्टर-8, 10, 11, 12, हरौला और झुंडपुरा होकर जा सकते हैं।

डीएम चौराहा से जलवायु विहार, स्पाइस मॉल, एडोब चौक की ओर

  • ये वाहन जलवायु विहार से निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी और गिझौड़ चौक होते हुए जा सकेंगे।
Noida Route Diversion on Dussehra
Noida Route Diversion on Dussehra

Noida traffic: सेक्टर-62 में संभावित डायवर्जन

  • सेक्टर-62 चौकी से वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर यह मार्ग बंद किया जा सकता है। वैकल्पिक मार्ग सेक्टर-59 तिराहा और मामूरा चौराहा रहेगा।

वैल्यू बाजार तिराहा से सेक्टर-62 की ओर आने वाला रास्ता

  • इसे भी बंद किया जा सकता है। वाहन चालक मामूरा और सेक्टर-59 होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

सीडैक सी-32 से पीएमओ अपार्टमेंट की ओर जाने वाले वाहन

  • इस मार्ग पर भी रोक लग सकती है। वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी के रास्ते जा सकते हैं।
Noida Route Diversion on Dussehra
Noida Route Diversion on Dussehra

नोएडा स्टेडियम के लिए पार्किंग व्यवस्था

  • वीवीआईपी गेट: गेट नंबर-7 से एंट्री और एग्जिट।
  • पासधारक वाहन: गेट नंबर-3 से प्रवेश और गेट नंबर-4 से निकास।
  • सामान्य लोग: एडोब कंपनी के पास खाली मैदान में पार्किंग की जा सकती है।
  • पैदल यात्री: गेट नंबर-7 और 8 को छोड़कर अन्य किसी भी गेट से प्रवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाएं नहीं पहन रही चूड़ियां और सिंदूर, घरों से हटाई देवताओं की तस्वीरें, लखनऊ के इस गांव में चल रहा बड़ा खेल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।