महिलाएं नहीं पहन रही चूड़ियां और सिंदूर, घरों से हटाई देवताओं की तस्वीरें, लखनऊ के इस गांव में चल रहा बड़ा खेल

Summary :

Lucknow Religious Conversion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ अधिकारी गांवों मे गए तो उन्होंने एक अजीब चीज देखी। अधिकारियों ने देखा वक्तौरी खेड़ा, खरगपुर समेत कई गांवों में महिला चौपाले लगाई गई थीं। हैरानी वाली बात यह थी कि यहां किसी भी महिला ने सिंदूर नहीं लगाया था और न ही हाथों में चूड़ियां पहनी थी। शादी और हिंदूओं की कोई भी पहचान न होने के कारण अधिकारियों को शक हुआ। जब जांच की गई तो एक बड़े खेल का खुलासा हुआ। Lucknow Religious Conversion: मलखान मैथ्यू था सरगना पुलिस ने बताया…

Lucknow Religious Conversion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ अधिकारी गांवों मे गए तो उन्होंने एक अजीब चीज देखी। अधिकारियों ने देखा वक्तौरी खेड़ा, खरगपुर समेत कई गांवों में महिला चौपाले लगाई गई थीं। हैरानी वाली बात यह थी कि यहां किसी भी महिला ने सिंदूर नहीं लगाया था और न ही हाथों में चूड़ियां पहनी थी। शादी और हिंदूओं की कोई भी पहचान न होने के कारण अधिकारियों को शक हुआ। जब जांच की गई तो एक बड़े खेल का खुलासा हुआ।

Lucknow Religious Conversion: मलखान मैथ्यू था सरगना

पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने सिंदूर, चूड़ियां और बिछिया नहीं पहनी थी। लोगों ने गले से मालाओं को उतारकर क्रॉस पहन लिया था। एसीपी रजनीश ने बताया कि शक होने के बाद सुरक्षा समिती के सदस्यों को जांच सौंपी गई। जांच में सामने आया कि इन गांवों में धर्मांतरण का गंदा खेल चल रहा है। आगे की जांच करने के बाद धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। इस गिरोह का मलखान मैथ्यू नाम का शख्स चला रहा था। उसने लोगों को ब्रेनवाश कर उन्हें ईसाई बना दिया था।

Lucknow Religious Conversion
Lucknow Religious Conversion

Religion Conversion in Lucknow: ब्रेनवॉश कर बनाते थे ईसाई

पुलिस जांच में सामने आया कि यह मलखान इस गिरोह के साथ मिलकर लोगों को ईसाई बना रहा था। यह गिरोह लोगों की आर्थिक मदद कर और बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर उनका ब्रेनवॉश करते थे। सभाओं में लोगों से कहा जाता था कि आपको मूर्ति पूजा बंद करनी होगी, तभी गॉड आपको ब्लेसिंग देंगे। आपको शराब का त्याग करना होगा। अपने रूद्राक्ष की जगह क्रॉस पहनो और इसे पानी में डूबाकर पवित्र जल पीयो।

Religion Conversion in Lucknow
Religion Conversion in Lucknow

Lucknow News Today: व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था पूरा खेल

पुलिस ने खुलासा किया कि गिरोह के सरगना मलखान ने जीसस हीलिंग सभा नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। वह इस ग्रुप में ग्रामीणों को जोड़ता था और रोज़ाना संदेश भेजता था। संदेशों में लिखा होता था, “ईश्वर ने आप सभी को एक नेक काम के लिए इस दुनिया में भेजा है। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रार्थना में शामिल करें। आप जितने ज़्यादा लोगों को धर्म से जोड़ेंगे, ईश्वर आपको उतना ही ज़्यादा आशीर्वाद देंगे।” एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि धर्मांतरण के बाद गिरोह आर्थिक मदद भी करता था। धन के स्रोत की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- होटल फर्स्ट, कमरा नंबर-101, दरिंदा चैतन्यानंद यही से करता था हवस मिटाने का गंदा काम, जानें पाखंडी का पूरा खेल

Neha Singh