होटल फर्स्ट, कमरा नंबर-101, दरिंदा चैतन्यानंद यही से करता था हवस मिटाने का गंदा काम, जानें पाखंडी का पूरा खेल

Summary :

Chaitanyanand Girls Harassment Case: दक्षिण दिल्ली में शिक्षण संस्थान चलाने वाला पाखंडी बाबा चैतन्यानंद अब गिरफ्तार हो चुका है। बाबा के भेष में रहने वाला ये दरिंदा कितनी छात्राओं का जीवन बर्बाद कर चुका है। चैतन्यानंद पुलिस से छुपकर आगरा में बैठा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, चैतन्यानंद पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की छात्रवृत्ति योजना के तहत पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना…

Chaitanyanand Girls Harassment Case: दक्षिण दिल्ली में शिक्षण संस्थान चलाने वाला पाखंडी बाबा चैतन्यानंद अब गिरफ्तार हो चुका है। बाबा के भेष में रहने वाला ये दरिंदा कितनी छात्राओं का जीवन बर्बाद कर चुका है। चैतन्यानंद पुलिस से छुपकर आगरा में बैठा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, चैतन्यानंद पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की छात्रवृत्ति योजना के तहत पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बनाने का आरोप है।

Chaitanyanand Girls Harassment Case: इस होटल में करता था गंदा काम

जांच में पुलिस ने ढ़ोंगी बाबा की पूरी कुंडली खंगाल ली है। जानकारी के अनुसार चैतन्यानंद आगरा के ताजगंज इलाके में स्थित एक होटल से अपनी हवस मिटाने का गंदा खेल खेल रहा था। होटल फर्स्ट के कमरा नंबर 101 में वह लड़कियों को झांसा देकर बुलाता था। छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर वह उनका शोषण करता था। पुलिस ने भी उसे इसी होटल से गिरफ्तार किया।

Chaitanyanand Girls Harassment Case
Chaitanyanand Girls Harassment Case

Uttar Pradesh Crime News: आधी रात में पकड़ा गया बाबा

चैतन्यानंद को तलाशते हुए पुलिस उसके होटल तक पहुंच गई। शनिवार और रविवार की रात को करीब 3 बजकर 30 मिनट तक पुलिस ने होटल को घेरा उसी कमरा नंबर 101 से बाबा को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे सीधा दिल्ली ले आई। अभी उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है। होटल स्टाफ ने बताया, “बाबा किसी के साथ हमारे होटल आए थे। उन्होंने अपना पहचान पत्र जमा कराया था। पुलिस सुबह करीब 3 बजे पहुंची और हमसे कोई जानकारी लिए बिना सीधे कमरे में जाकर बाबा को गिरफ्तार कर लिया। वह कौशल भाई के साथ आए थे, जो बगल में रहते हैं।”

Swami Chaitanyananda Saraswati
Swami Chaitanyananda Saraswati

Swami Chaitanyanand Latest News: पांच दिन की पुलिस रिमांड पर बाबा

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चैतन्यानंद को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद सरस्वती ने कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चैतन्यानंद ने उन्हें धमकाया था और उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनमें से कुछ बाथरूम में भी लगे थे।

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0..’, PM मोदी का पोस्ट देखकर खिसिया गए ख्वाजा आसिफ

Neha Singh