Azim Premji Scholarship 2025: ₹30,000 की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Summary :

Azim Premji Scholarship 2025:  छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आर्थिक सहायता मिलने का अवसर ढूंढते है। अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को आवेदन करने क मौका दिया जा रहा है और अब आवेदन करने की तारिख को भी आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि अब 15 अक्टूबर तक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है। Azim Premji Scholarship 2025: 25% का खर्चा उठाया जाएगा अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना सिर्फ एक ही राज्य नहीं ब्लकि 18 राज्यों की छात्राओं के लिए जारी की गई है। इस स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को कुल…

Azim Premji Scholarship 2025:  छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आर्थिक सहायता मिलने का अवसर ढूंढते है। अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को आवेदन करने क मौका दिया जा रहा है और अब आवेदन करने की तारिख को भी आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि अब 15 अक्टूबर तक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।

Azim Premji Scholarship 2025: 25% का खर्चा उठाया जाएगा

Azim Premji Scholarship 2025
Azim Premji Scholarship 2025

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना सिर्फ एक ही राज्य नहीं ब्लकि 18 राज्यों की छात्राओं के लिए जारी की गई है। इस स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को कुल ₹30,000 मिलेंगे। यह राशि एक वर्ष में 2 बार बैंक खाते में आएगी। साथ ही पाठ्यक्रम के लिए 25 प्रतिशत का खर्चा उठाया जाएगा। बता दें कि यह योजना सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की हो और उच्च शिक्षा के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।

Azim Premji Foundation: योजना का लाभ

Azim Premji Scholarship 2025
Azim Premji Scholarship 2025

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का लाभ 18 राज्यों को की छात्राओं को मिलेगा। मणिपुर, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा राज्य में शामिल है।

Steps to Apply for Azim Premji Scholarship 2025

  • आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद What We Do सेक्शन में क्लिक करके Education पर क्लिक करें
  • Azim Premji Scholarship के लिए जानकारी सामने आएगी
  • आवेदन करने के लिए Register पर क्लिक करें
  • लॉग करें और एप्लीकेशन फॉर्म को भरें
  • फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट निकालें

Eligibility Criteria

  • आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी जानें
  • पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए
  • सिग्नेचर की फोटो होनी चाहिए
  • आईडी कार्ड होना चाहिए
  • बैंक की पासबुक होनी चाहिए
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट अनिवार्य है

ALSO READ: NCR-Gorakhpur Housing Projects: सस्ते घर मिलने का सपना होगा पूरा, 21 नए प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।