NCR-Gorakhpur Housing Projects: सस्ते घर मिलने का सपना होगा पूरा, 21 नए प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी

Summary :

NCR-Gorakhpur Housing Projects: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा फैसला सामने आया है। चेयरमैन संयज भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 184वीं बैठक हुई थी और इस बैठक में 7,035 करोड़ रुपये के 21 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखा दी है। जिससे NCR से गोरखपुर तक सस्ते घर मिलना और 10,866 कमर्शियल यूनिट बनने का रास्ता साफ हो गया है। करोड़ों के निवेश के साथ ही रोजगार के मौके मिलेंगे लोगों के घरों की जरूरत पूरी होगी। NCR-Gorakhpur Housing Projects:  21 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी 21 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलने के बाद घर खरीदने के कई फायदे होंगे…

NCR-Gorakhpur Housing Projects: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा फैसला सामने आया है। चेयरमैन संयज भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 184वीं बैठक हुई थी और इस बैठक में 7,035 करोड़ रुपये के 21 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखा दी है। जिससे NCR से गोरखपुर तक सस्ते घर मिलना और 10,866 कमर्शियल यूनिट बनने का रास्ता साफ हो गया है। करोड़ों के निवेश के साथ ही रोजगार के मौके मिलेंगे लोगों के घरों की जरूरत पूरी होगी।

NCR-Gorakhpur Housing Projects:  21 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

NCR-Gorakhpur Housing Projects
NCR-Gorakhpur Housing Projects Projects

21 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलने के बाद घर खरीदने के कई फायदे होंगे और सुरक्षित भी होगा। बता दें कि RERA के नियमों के तहत बिल्डरों को सभी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी और घर खरीदने वालों को जमीन की जानकारी, प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन और सरकारी स्वीकृतियां जैसी सभी जानकारी UP RERA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

UP RERA New Projects Approval: नियमों का पालन

NCR-Gorakhpur Housing Projects
NCR-Gorakhpur Housing Projects

नए प्रोजेक्ट के साथ ही बिल्डर को सभी नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि ग्राहक की राशि देने के बाद बिल्डर पजेशन देने में देरी करता है या विफल रहता है तो बिल्डर को ब्याज के साथ पूरी राशि वापस करनी होगी। जिससे ग्राहकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना और बिल्डर भी अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे।

UP RERA Latest News: सस्ते में आवास

NCR-Gorakhpur Housing Projects
NCR-Gorakhpur Housing Projects

नए आवास बनने से वाणिज्यिक विकल्पों में बढ़ावा होगा। बता दें कि यह प्रोजेक्ट्स मथुरा, आगरा, बरेली, रामपुर, बाराबंकी, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में पूरे होंगे। साथ ही कमजोर वर्ग लोगों के लिए सस्ते में आवास मिलेंगे उनके लिए अलग से सस्ते में आवास को आरक्षित किया गया है।

ALSO READ: Himachal News: UNESCO के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी हिमाचल की स्पीति घाटी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।