बिहार को फिर बड़ी सौगात, मिली 3 नई Amrit Bharat Train, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Summary :

Ashwini Vaishnaw: बिहार को अब रेल सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य को तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा प्रदान की गई है, जो अब तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से राज्य को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों को Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Ashwini Vaishnaw: किन मार्गों पर चलेंगी नई ट्रेनें? फिलहाल अमृत भारत ट्रेनों का नेटवर्क बिहार में पहले से ही काफी बड़ा हो चुका है। दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से ये ट्रेनें शुरू होती…

Ashwini Vaishnaw: बिहार को अब रेल सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य को तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा प्रदान की गई है, जो अब तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से राज्य को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों को Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Ashwini Vaishnaw: किन मार्गों पर चलेंगी नई ट्रेनें?

फिलहाल अमृत भारत ट्रेनों का नेटवर्क बिहार में पहले से ही काफी बड़ा हो चुका है। दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से ये ट्रेनें शुरू होती हैं। कुछ ट्रेनें दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक जाती हैं, वहीं कुछ दक्षिण भारत और पंजाब तक भी यात्रियों को ले जाती हैं।

Ashwini Vaishnaw
Ashwini Vaishnaw

Bihar News Today: वर्तमान में चल रही प्रमुख ट्रेनों के रूट:

  • दरभंगा से आनंद विहार और गोमती नगर तक
  • सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और अमृतसर तक
  • राजेंद्र नगर से नई दिल्ली तक
  • गया से दिल्ली तक
  • मोतिहारी से आनंद विहार तक

इसके अलावा मालदा, जोगबनी और सीतामढ़ी से भी लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Ashwini Vaishnaw
Ashwini Vaishnaw

Amrit Bharat Express Trains: अमृत भारत ट्रेनों की खासियत

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को खासतौर पर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि किराया सामान्य ट्रेनों जैसा ही है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं किसी प्रीमियम ट्रेन से कम नहीं हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच

इन ट्रेनों के कोचों में कई बदलाव किए गए हैं ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। इनमें जो सुविधाएं शामिल की गई हैं, वो इस प्रकार हैं:

  • सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हैं।
  • हर सीट के पास फोल्डेबल स्नैक्स टेबल दिया गया है।
  • मोबाइल रखने के लिए स्पेशल होल्डर लगाए गए हैं।
  • रात में सफर के दौरान सुविधा के लिए रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जिससे रास्ता स्पष्ट दिखता है।
  • इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को और भी आरामदायक बनाना है।
Ashwini Vaishnaw
Ashwini Vaishnaw

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वे लोग जो राजधानी दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना की ओर सफर करते हैं, उन्हें अब ज्यादा विकल्प और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में छाएंगे बादल, महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।