MP Cough Syrup Death: राजस्थान और मध्यप्रदेश में एक दवा लोगों के लिए जहर बन गई है। बच्चों की खांसी का इलाज करने के लिए जब परिवार ने उन्हें दवा पिलाई तो अगली सुबह उनके घर में मातम छा गया। इस जहरीले सिरप ने अब तक कई मासूम बच्चों की जिदंगियां छीन ली है। सिर्फ पिछले 25 दिनों में कुल 12 बच्चों की मौत इस सिरप को पीने से हुई है। यह आंकड़े दो राज्यों, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं। हैरान करने वाली बात है कि अभी कितने घरों में यह सिरप काल बनकर बैठा होगा।

Madhya Pradesh Cough Syrup: 5 साल से छोटे हैं सभी बच्चे
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। बच्चों को सर्दी खांसी हुई तो परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें खांसी की दवा दी, जिससे उनकी खांसी तो ठीक हो गई, लेकिन कुछ दिनों बाद ही अचानक किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। कुछ मामलों में बच्चे रात को यह सिरप पीकर सोए और सुबह उनकी नींद ही नहीं खुली। पहले 6 बच्चों की मौत की खबर सामने आई, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ कर 12 तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सबसे ज्यादा मामले सामने आए। वहीं राजस्थान के भरतपुर और सीकर में तीन बच्चों की सिरप पीने से मौत हो गई।
MP Cough Syrup Death: ‘डेक्सट्रोमेथॉर्फन के इस्तेमाल पर रोक’
इस जहरीली दवा का नाम डेक्सट्रोमेथॉर्फन है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में डॉक्टरों को बाल रोगियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। उन्हें जहां तक हो सके खांसी के लिए डेक्सट्रोमेथॉर्फन सॉल्ट युक्त सिरप के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 4 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा देने से बचें। खांसी के कारण की पहचान करें और उचित उपचार प्रदान करें। डेक्सट्रोमेथॉर्फन देते समय, परिवार को दुष्प्रभावों और सुरक्षित खुराक के बारे में सूचित करें। यदि किसी बच्चे को डेक्सट्रोमेथॉर्फन से कोई दुष्प्रभाव दिखाई देता है, तो तुरंत जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से निदेशालय को सूचित करें।

Cough Syrup Death News: लाखों मरीजों को बांटी गई दवा
28 सितंबर को इस दवा (डेक्सट्रोमेथॉर्फन) के संबंध में एक शिकायत के बाद, विभाग ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बताया जा रहा है कि यह खांसी की दवा अब तक 1,33,000 से ज्यादा मरीज़ों को वितरित की जा चुकी है। हालांकि, 28 सितंबर से पहले एक भी शिकायत नहीं मिली थी।
Cough Syrup Death News: कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप पर प्रतिबंध
इससे पहले, मध्य प्रदेश में भी दो खांसी की सिरप पर संदेह हुआ था। इसके बाद, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने डॉक्टरों की सलाह पर कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने मेडिकल स्टोर्स को बच्चों को केवल सादा सिरप ही देने के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें- बरेली में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, 48 घंंटे के लिए इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात


Download Android App
Download iOS App




