बरेली में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, 48 घंंटे के लिए इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Summary :

 Bareilly on High Alert: उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंसा के बाद तनाव बढ़ गया है। हालात काबू में आने के बाद एक बार फिर वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बरेली में आज जुमे की नमाज से पहले इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। बरेली हिंसा के बाद प्रशासन को डर है कि जुमें की नमाज के बाद किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। Bareilly News Today: 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद जिला प्रशासन ने जुमे की नमाज…

 Bareilly on High Alert: उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंसा के बाद तनाव बढ़ गया है। हालात काबू में आने के बाद एक बार फिर वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बरेली में आज जुमे की नमाज से पहले इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। बरेली हिंसा के बाद प्रशासन को डर है कि जुमें की नमाज के बाद किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

 Bareilly on High Alert
Bareilly on High Alert

Bareilly News Today: 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

जिला प्रशासन ने जुमे की नमाज से पहले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ ड्रोन और आई ट्रिपल सी कैमरा के साथ निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने यह कदम बरेली हिंसा के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। करीब 8000 पुलिसकर्मी बरेली शहर की निगरानी कर रहे हैं।

Bareilly Violence: पिछले शुक्रवार को हुई थी हिंसा

आई लव मोहम्मद का विवाद पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारो में चर्चा में है। शुक्रवार को “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद को लेकर हिंसा भड़क उठी। बरेली के कोतवाली क्षेत्र में एक मस्जिद के बाहर लगभग 2,000 लोग जमा हुए और पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें पथराव की घटनाएं भी शामिल थीं। हिंसा के बाद भी बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी और 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आज माहौल संवेदनशील होने के कारण फिर से चौकसी बढ़ी दी गई है।

Bareilly Violence
Bareilly Violence

 Bareilly on High Alert: दरगाह की अपील

आला हजरत के सज्जादानशीन अहसन मियां ने अपील की है कि सभी मुसलमान जुमे की नमाज अदा करने के बाद अपने घरों में चले जाएं… अफवाहों पर ध्यान न दें… सभी मुसलमान बरेली में अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करें…

ये भी पढ़ें- उमर खालिद और शरजील इमाम के पुतले जलाने पर ABVP और JNUSU छात्रों में झड़प, जमकर चले जूते-चप्पल

Neha Singh