Soya Chunks Pakora Recipe: हेल्दी भी और टेस्टी भी! शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये कुरकुरी सोया पकौड़ी रेसिपी

Summary :

Soya Chunks Pakora Recipe: शाम को कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग सभी को होती है। अगर शाम के नाश्ते में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो ज्यादातर घरों में आलू, प्याज और गोभी के पकौड़े बनना आम बात है, लेकिन और भी चीजों से पकौड़े बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और टेस्टी पकौड़े खाना चाहते हैं, तो सोया पकौड़े एकदम परफेक्ट है। सोया चंक्स के पकौड़े न सिर्फ टेस्टी बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं। ये कुरकुरे और क्रिस्पी पकौड़े बच्चो से लेकर बूढ़ों तक सभी को…

Soya Chunks Pakora Recipe: शाम को कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग सभी को होती है। अगर शाम के नाश्ते में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो ज्यादातर घरों में आलू, प्याज और गोभी के पकौड़े बनना आम बात है, लेकिन और भी चीजों से पकौड़े बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और टेस्टी पकौड़े खाना चाहते हैं, तो सोया पकौड़े एकदम परफेक्ट है। सोया चंक्स के पकौड़े न सिर्फ टेस्टी बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं। ये कुरकुरे और क्रिस्पी पकौड़े बच्चो से लेकर बूढ़ों तक सभी को पसंद आते हैं। आइए जानते हैं सोया चंक्स पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी।

Soya Chunks Pakora Recipe: ऐसे बनाएं कुरकुरी सोया पकौड़ी

Soya Chunks Pakora Recipe

सामग्री

  • सोया चंक्स- 1 कप
  • बेसन- 1 कप
  • हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1/4 चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Nankhatai Recipe: घर पर बनाएं मेरठ की मशहूर नानखटाई, स्वाद ऐसा की सब पूछे रेसिपी

विधि

soya chunks pakora recipe

  1. सोया चंक्स पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उन्हें गर्म पानी में 10-15 मिनट भिगोकर रख दें।
  2. इसके बाद उन्हें अच्छे से निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
  3. अब एक बर्तन में बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, हल्दी, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह सभी को मिक्स कर लें।
  4. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का पेस्ट तैयार करें, ध्यान रखें ये पेस्ट ज्यादा सख्त न हो।
  5. अब बेसन के घोल में सोया चंक्स डालें और पेस्ट में अच्छी तरह मिला लें।
  6. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटी-छोटी आकार की पकौड़ी बनाकर उसमें डालें।
  7. इन पकौड़ियों को तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
  8. पकौड़ियों को तेल से निकालकर किचन पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाएं।
  9. फिर इन पकौड़ियों को चाय के साथ एन्जॉय करिए।

ये भी पढ़ें: Sabudana Causes Constipation: साबूदाना खाने के शौकीन हैं, तो जान लें उससे होने वाले इन नुकसानों के बारे में

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।