Nankhatai Recipe: घर पर बनाएं मेरठ की मशहूर नानखटाई, स्वाद ऐसा कि सब पूछे रेसिपी

Summary :

Nankhatai Recipe: गरमा-गरम नानखटाई बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है, ये हम सब की बचपन की यादों में शुमार है। गली में जैसे ही नानखटाई वाला आता, दूर से ही नानखटाई की मीठी खुशबू आकर्षित कर लेती थी। नानखटाई वाला गरमा-गरम, फ्रेश बनी हुई नानखटाई एक कागज में देता था। आजकल ऐसी फ्रेश नानखटाई मिलना मुश्किल हो गया है, अब सिर्फ ये पैकेटों में बेचा जाता है। अगर आप फ्रेश नानखटाई खाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं। इसकी खास बात ये है कि घर पर बनी नानखटाई फ्रेश, हेल्दी और हाइजेनिक…

nankhatai recipe

Nankhatai Recipe: गरमा-गरम नानखटाई बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है, ये हम सब की बचपन की यादों में शुमार है। गली में जैसे ही नानखटाई वाला आता, दूर से ही नानखटाई की मीठी खुशबू आकर्षित कर लेती थी। नानखटाई वाला गरमा-गरम, फ्रेश बनी हुई नानखटाई एक कागज में देता था। आजकल ऐसी फ्रेश नानखटाई मिलना मुश्किल हो गया है, अब सिर्फ ये पैकेटों में बेचा जाता है। अगर आप फ्रेश नानखटाई खाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं। इसकी खास बात ये है कि घर पर बनी नानखटाई फ्रेश, हेल्दी और हाइजेनिक होती है। यहां देखें नानखटाई बनाने की रेसिपी।

Nankhatai Samagri: नानखटाई बनाने की सामग्री

nankhatai recipe

  • मैदा- 1 कप
  • सूजी- 2 बड़े चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • घी- 1/2 कप
  • शक्कर- 1/4 कप
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • बादाम और पिस्ता- गार्निशिंग के लिए

Nankhatai Recipe: नानखटाई बनाने की विधि

nankhatai recipe

  1. नानखटाई बनाने के लिए, एक बाउल में जमा हुआ घी लें और उसमें शक्कर डालकर चम्मच से अच्छी तरह फैट लें।
  2. इस मिश्रण को तब तक फैंटे, जब तक ये क्रीमी और गाढ़ा न हो जाएं।
  3. फिर दूसरे बाउल में एक कप मैदा, 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच बेसन, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. अब घी-शक्कर के साथ इस मिश्रण को मिलाएं और ऊपर से इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को चम्मच से मिला लें।
  5. इसको बाद इसको हाथों से गूंथकर, आटे की तरह बना लें। इसका आटा गूंथने के लिए थोड़ी-सी घी डालें और पानी की मदद से गूंथे।
  6. अब एक ट्रे लें और उसके ऊपर घी लगाएं।
  7. इसके बाद तैयार आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर, नानखटाई का शेप दें।
  8. अब इन्हें घी लगाए हुए ट्रे पर रखें और ऊपर से बादाम-पिस्ता से गार्निश कर लें।
  9. नानखटाई बेक करने के लिए, ट्रे को माइक्रोवेव में रखकर, नानखटाई को हल्का फूलने तक पका लें।
  10. बस तैयार है, आपकी गरमा-गरम और फ्रेश नानखटाई।

कैसे बनाये आटे की नानखटाई

nankhatai recipe

  • अगर आप हेल्दी नानखटाई बनाना चाहते हैं, तो मैदा की जगह आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नानखटाई बनाने के लिए ओवन नहीं है, तो कुकर या पैन में भी बना सकते हैं।
  • कुकर के तले में 1 इंच तक क्रिस्टल सॉल्ट भरे, फिर इसके ऊपर एक रिंग या कोई स्टैंड रख दें। इसे 10-15 मिनट तक गरम होने दें।
  • एक प्लेट में नानखटाई रखकर, कुकर में रखें स्टैंड के ऊपर रख दें।
  • इसके बाद कुकर को ऊपर से किसी प्लेट से ढक दें। धीमी आंच पर नानखटाई बेक करें।
  • हर 5-10 मिनट बाद चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: Besan Halwa Recipe: जानिए घर पर कैसे बनाएं ऐसा स्वादिष्ट बेसन का हलवा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।