पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गया था कपल, GenZ  प्रदर्शन की आग ने ले ली पत्नी की जान

Nepal hotel Incident

Nepal hotel Incident: नेपाल में तख्तापलट हो गया है। नेपाल के जेन-जी युवाओं द्वारा शुरू किया गया प्रदर्शन अब नेपाल की राजनीतिक को संकट में डाल रहा है। जेन-जी प्रदर्शन की आग ने नेपाल की संसद भवन तक को जला दिया है। इसी आग ने भारत के एक दंपत्ति की जीवन को भी जला दिया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक कपल नेपाल के पशुपतिनाथ के दर्शन करने गया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि लौटते वक्त उनके साथ इतनी बड़ी दुर्घटना होने वाली है। प्रदर्शनकारियों द्वारा लागई गई आग ने पत्नी की जान ले ली।

Fire Accident in Nepal Hotel: चौथी मंजिल से कूदे दंपत्ति 

7 सितंबर को रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी के साथ काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद ये पति-पत्नी काठमांडू हयात रेजीडेंसी होटल में स्थित थे। रात करीब साढ़े 11 बजे दंगाई छात्रों ने होटल में आग लगा दी। खुद को आग से घिरते हुए देखें, चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश की। बचाव दल के प्रयास से पहले कई लोग बिछाए हुए गड्डों पर टूट पड़े, लेकिन ये दोनों घायल हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने फिर से हमला बोल दिया और भीड़ में दोनों अलग हो गए।

Nepal hotel Incident
Nepal hotel Incident

Nepal hotel Incident: इलाज न मिलने के कारण हुई मौत

दंगे में फंसे रामवीर सिंह गोला दो दिन बाद राहत शिविर में घायल अवस्था में मिले। वहीं बेटे के पास फोन गया कि उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। भारतीय दूतावास की मदद से गुरुवार शाम शव सोनौली लाया गया, जहां से परिजन एंबुलेंस से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। सोनौली बॉर्डर पर शव लेने आए परिजनों ने बताया कि घायल होने के बाद उन्हें इलाज नहीं मिला, जिससे उनकी मौत हो गई।

Nepal hotel Incident
Nepal hotel Incident

Nepal Protest News: दंगाइयों ने भारतीय बसों पर किया हमला

ये सिर्फ एक कपल के साथ हुआ हादसा नहीं था, बल्कि ऐसे कितने भारतीय हैं जो नेपाल में इस हिंसा में प्रभावित हुए हैं। भारत से नेपाल गए भारतीयों की बसों पर हमले किए गए है। दंगाइयों ने लोगों पर हमला किया और लूटपाट की। भारत सरकार नेपाल में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की पहली महिला PM, आज ले सकती हैं शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।